एक्सप्लोरर

RJD Politics: स्मार्ट मीटर नीतीश सरकार के लिए बनेगी गले की फांस? RJD ने किया बड़ा ऐलान

Bihar Smart Meter News: आरजेडी का आरोप है कि बिहार में स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट मची है और आम उपभोक्ता इससे परेशान हैं. आरजेडी ने 1 अक्टूबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेगी.

RJD Protest: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी अभी से तैयारी में जुट गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जहां अपराध के मुद्दे को लेकर लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं. वहीं, आरजेडी अब स्मार्ट मीटर में हो रही धांधली को लेकर सरकार को घेरने के प्रयास में है. अब आरजेडी इसे चुनावी मुद्दा बनाने के मूड में है. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर पार्टी पूरी तरह जनता के साथ खड़ी है और इस पर जल्द आंदोलन की तैयारी करेगी.

'एक अक्टूबर को होगा धरना प्रदर्शन'

जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आरजेडी आंदोलन करेगी. स्मार्ट मीटर हटाओ आंदोलन के तहत एक अक्टूबर को पूरे प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा. एक अक्टूबर के प्रदर्शन के बाद सरकार इस पर निर्णय नहीं लिया तो पूरे बिहार में 'राष्ट्रीय जनता दल स्मार्ट मीटर उखाड़ फेंको' अभियान भी चालू करेगा.

आगे उन्होंने कहा कि बिहार में स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट मची है. गरीब और आम उपभोक्ता इससे ज्यादा परेशान हैं. इसको देखते हुए एक अक्टूवर से जनता के मुद्दे को लेकर आंदोलन की शुरुआत की जाएगी. स्मार्ट मीटर से गांव और नगर के व्यक्ति त्रस्त हो चुके हैं.

स्मार्ट मीटर की बढ़ी हैं शिकायतें- आरजेडी

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अन्य प्रदेशों के मुकाबले बिहार मे तेजी से स्मार्ट मीटर की शिकायतें बढ़ी हैं. करोड़ों का घूस आम जनता से वसूला जा रहा है. अकेले बिहार मे जितना स्मार्ट मीटर लगा उतने पूरे देश में नहीं लगे हैं. बिहार में 32 लाख स्मार्ट मीटर लगे हैं जो पूरे देश के अनुपात मे काफी अधिक है. एक करोड़ 72 लाख स्मार्ट मीटर बिहार में लगाने का बिजली विभाग लक्ष्य है. 

स्मार्ट मीटर का उद्देश्य था कि एक ही जगह से रीडिंग लेना, लेकिन तीस से चालीस प्रतिशत अधिक रीडिंग आ रही है. हमारे नेता प्रतिपक्ष ने वादा किया है कि हमारी सरकार आएगी तो दो सौ यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Aurangabad News: जितिया स्नान के दौरान औरंगाबाद में हुआ बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 8 बच्चों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget