एक्सप्लोरर

Lalu Prasad Yadav: CM नीतीश कुमार की 'चुप्पी' पर लालू प्रसाद यादव का बड़ा बयान, कहा- 'वह कब...'

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव पत्रकारों से बात कर रहे थे. लालू ने बातचीत में कहा कि वह चुनाव प्रचार में झारखंड जाएंगे. इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश से जुड़े सवाल पर भी जवाब दिया है.

Bihar Politics: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. शुक्रवार (25 अक्टूबर) की सुबह लालू यादव पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस दौरान उनसे पूछा गया कि बीजेपी के एक सांसद ने भड़काऊ बयान दिया है कि अगर बिहार में रहना है तो हिंदू बनकर रहिए. इस पर नीतीश कुमार ने चुप्पी साध ली है. जवाब में लालू ने हिंदू वाले बयान पर कहा सब पाखंडी है. वहीं सीएम की चुप्पी पर कहा कि वह (नीतीश कुमार) कब बोलते हैं?

चुनाव प्रचार के लिए झारखंड जाएंगे लालू

वहीं दूसरी ओर झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर लालू यादव ने कहा कि उम्मीद है हमारी पार्टी जीतेगी. झारखंड में तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस सवाल पर कि क्या आप भी जाएंगे? जवाब में आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि वह भी जाएंगे. बता दें कि झारखंड में आरजेडी को इंडिया गठबंधन के तहत छह सीटें मिली हैं. पार्टी ने सभी छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है. देवघर, कोडरमा, गोड्डा, चतरा, विश्रामपुर और हुसैनाबाद सीट से आरजेडी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. प्रचार प्रसार शुरू है.

झारखंड में किस सीट से कौन उम्मीदवार?

आरजेडी ने देवघर से सुरेश पासवान को टिकट दिया है. इसके साथ ही पार्टी ने गोड्डा से संजय प्रसाद यादव को उम्मीदवार बनाया है. कोडरमा सीट की बात करें तो सुभाष यादव को मौका दिया गया है. बता दें कि सुभाष यादव जेल में हैं. वो जेल से ही चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा चतरा सीट से रश्मि प्रकाश को टिकट दिया गया है. रश्मि प्रकाश के पक्ष में तेजस्वी यादव विशाल जनसभा को संबोधित कर चुके हैं.

बात विश्रामपुर विधानसभा सीट की करें तो यहां से पार्टी ने नरेश प्रसाद सिंह को प्रत्याशी बनाया है. इसके साथ ही हुसैनाबाद विधानसभा सीट पर आरजेडी ने संजय कुमार सिंह यादव को चुनाव मैदान में उतारा है. अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी चुनाव में प्रचार करने की बात कह दी है. देखना होगा कि तेजस्वी और लालू मिलकर झारखंड में कितनी सीटों पर इस साल कब्जा कर पाते हैं.

यह भी पढ़ें- Pashupati Kumar Paras: फेर में पड़े पशुपति कुमार पारस! 7 दिनों का मिला अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला?

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget