एक्सप्लोरर

Bihar News: चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, पूर्व सांसद पीतांबर पासवान की बहू BJP में शामिल

Bihar News: दिलीप जायसवाल ने कहा कि बीजेपी जनता के कल्याण और राष्ट्र के विकास को समर्पित रही है. प्रीति राज के बीजेपी से जुड़ने पर बहुमूल्य योगदान देने की आशा जताई है.

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों से जुड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है. इसी कड़ी में आरजेडी को बड़ा झटका लगा है. आरजेडी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पीतांबर पासवान की बहू प्रीति राज सोनी ने गुरुवार (18 अप्रैल) को बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. 

पटना स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर प्रीति राज का स्वागत किया. दिलीप जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्व. पीतांबर पासवान जी की पुत्रवधू श्रीमती प्रीति राज सोनी जी को आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई और उनका भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत किया. भारतीय जनता पार्टी सदैव जनता के कल्याण और राष्ट्र के विकास को समर्पित रही है. भाजपा परिवार से जुड़कर आप भी राष्ट्र एवं बिहार के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देंगी, यही आशा है."

जिस तरह से कुछ महीने में बिहार में विधानसभा का चुनाव है तो आने वाले वक्त में प्रीति राज को बीजेपी की ओर से कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है या नहीं यह भी देखने वाली बात होगी. 2025 में विधानसभा चुनाव है तो प्रीति राज के पास भी पार्टी के हित में कुछ बेहतर करने का मौका है. 

विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का भी खेल शुरू

बता दें कि इसी साल (2025) बिहार में विधानसभा का चुनाव है. ऐसे में ना सिर्फ नए लोग पार्टियों से जुड़ रहे हैं बल्कि दल-बदल का भी खेल शुरू है. अभी हाल ही में आरजेडी में रह चुके वृषिण पटेल जन सुराज पार्टी से जुड़े हैं. लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने इस्तीफा दिया था. वे नीतीश कुमार और मांझी की पार्टी में भी रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Mahila Samvad Karyakram: नीतीश कुमार ने किया 'महिला संवाद कार्यक्रम' का शुभारंभ, बिहार चुनाव से पहले CM का बड़ा कदम

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget