एक्सप्लोरर

RJD चीफ लालू यादव से ED की पूछताछ खत्म, नौ घंटे से ज्यादा चले सवाल-जवाब

Lalu Yadav News: लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में ईडी ने आरजेडी चीफ लालू यादव से पूछताछ की. अब मंगलवार (30 जनवरी) को उनके बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को ईडी ने बुलाया है.

Bihar News: आरजेडी चीफ लालू यादव से ईडी की पूछताछ खत्म हो गई है. उनसे ईडी ने नौ घंटे से ज्यादा सवाल जवाब किए. पूछताछ के दौरान आरजेडी सांसद और उनकी बेटी मासी भारती सहित कई नेता और कार्यकर्ता वहां डटे रहे. ये पूछताछ लैंड फॉर जॉब घोटाल में की गई है. पूछताछ की टाइमिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं. रविवार (28 जनवरी) को बिहार में महागठबंधन से अलग होकर नीतीश कुमार ने नौवीं बार सीएम पद की शपथ ली. अगले दिन 29 जनवरी को पूर्व सीएम लालू यादव पटना में ईडी समक्ष पेश हुए. मंगलवार 30 जनवरी को ईडी ने तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया है. तेजस्वी यादव लालू यादव के बेटे हैं और महागठबंधन की सरकार में डिप्टी सीएम थे.

बेटी रोहिणी आचार्य ने ईडी पर साधा निशाना

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा कि पापा को कुछ हुआ तो इसके लिए ईडी और सीबीआई जिम्मेदारी होगी. बता दें कि साल 2022 में लालू यादव की किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट किया था.

मीसा भारती क्या कुछ बोलीं?

सोमवार की सुबह आरजेडी प्रमुख के साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी मौजूद रहीं और वे 11 बजकर पांच मिनट पर ईडी कार्यालय पहुंचे. ईडी कार्यालय में लालू यादव को प्रवेश कराने के बाद मीसा भारती ने कहा, ‘‘जब भी कोई केंद्रीय जांच एजेंसी हमारे परिवार के किसी सदस्य को पूछताछ के लिए बुलाती है तो हम वहां जाते हैं और उनके साथ सहयोग करते हैं और उनके सभी सवालों का जवाब देते हैं.’’ 

ईडी ने हाल में फाइल की थी चार्जशीट

कथित ‘जमीन के बदले नौकरी घोटाला’ मामले में आरजेडी नेता से पूछताछ करने के लिए दिल्ली से एजेंसी के अधिकारियों की एक टीम रविवार को पटना पहुंची. केंद्रीय जांच एजेंसी ने 19 जनवरी को मामले के संबंध में लालू और उनके बेटे तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए नया समन जारी किया था. ईडी द्वारा पटना स्थित आरजेडी प्रमुख की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर समन सौंपा गया था. ईडी ने हाल ही में इस मामले में अपना पहला आरोपपत्र दायर किया था.

बिहार के नए मंत्रिमंडल में सीएम नीतीश सहित सभी करोड़पति, ADR की रिपोर्ट में जानें कितने हैं बेदाग चेहरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
बिहार में 1731 KYP सेंटर बंद! पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा
बिहार में 1731 KYP सेंटर बंद! पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा
मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget