एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'हिम्मत है तो 2025 में भी..., RJD ने दे दिया बड़ा चैलेंज, BJP क्यों खामोश?

RJD challenged: 2025 में नीतीश कुमार को ही सीएम बनाने के आरजेडी के सवाल पर बीजेपी का चौंकाने वाला बयान आया है, जिससे जेडीयू सहमत नहीं है. वहीं जेडीयू ने कहा हम आरजेडी के बयान को तव्वजो नहीं देते.

RJD challenged BJP: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की एनडीए से चल रही नाराजगी की खबर के बीच आरजेडी ने बीजेपी को चुनौती दी है, आरजेडी प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने कहा है कि हिम्मत है तो ऐलान करो कि सीएम नीतीश कुमार ही अगली बार भी एनडीए की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री बनेंगे. इस पर बीजेपी कोई जवाब नहीं दे पाई. 

'चुनाव बाद विधायक दल का नेता चुना जाएगा'

वहीं आरजेडी की चुनौती पर बीजेपी का चौंकाने वाले बयान आया है. बीजेपी विधायक संजय कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव बाद विधायक दल का नेता चुना जाएगा. यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है. विधायक दल का नेता चुनने का काम चुनाव के बाद होगा. पहले ही सीएम तय नहीं होता है, जो विधायक दल का नेता चुना जाएगा. वह सीएम के तौर पर शपथ लेगा. नीतीश के नेतृत्व में लड़ना है यह तय है. RJD अपनी चिंता करे.

वहीं जेडीयू कोटे के मंत्री रत्नेश सदा बीजेपी के बयान से सहमत नहीं है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा. नीतीश ही मुख्यमंत्री बनेंगे. 2025 में 225, फिर से नीतीश. आरजेडी के बयान को हम तवज्जो नहीं देते.

दरअसल सवाल उठ रहा है कि क्या एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं. बीजेपी नेता यह तो कह रहे हैं कि नीतीश के नेतृत्व में 2025 बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना है, लेकिन यह नहीं कह रहे कि सरकार बनने पर नीतीश ही मुख्यमंत्री बनेंगे. दरअसल हिंदी पट्टी में बिहार ही ऐसा राज्य है, जहां आज तक बीजेपी का सीएम नहीं बना है.

महाराष्ट्र की राजनीतिक घटना के बाद उठ रहे सवाल

2025 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के मुकाबले बीजेपी की ज्यादा सीटें आती हैं तो क्या बीजेपी नीतीश के बजाए अपना सीएम बनाएगी यह चर्चा सियासी गलियारों जोरों पर हैं. महाराष्ट्र में शिंदे के साथ जो हुआ वही नीतीश कुमार के साथ क्या होगा? NDA की घेराबंदी आरजेडी कर रही है. आरजेडी प्रवक्ता ने यह भी कहा कि बीजेपी के डीएनए में धोखेबाजी है. नीतीश को समझ जाना चाहिए की बीजेपी धोखा देगी. 2025 में जनता ने तय कर लिया है कि तेजस्वी को सीएम बनाना है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar: विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी को चाणक्य और लालू यादव को बताया नकली चंद्रगुप्त, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर भड़के आरके सिंह, पूछा- 'किस आधार पर…'
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर भड़के आरके सिंह, पूछा- 'किस आधार पर…'
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
बिहार के इन 9 शहरों में बनेगा एयरपोर्ट जैसा बस स्टैंड, होंगी आधुनिक सुविधाएं
बिहार के इन 9 शहरों में बनेगा एयरपोर्ट जैसा बस स्टैंड, होंगी आधुनिक सुविधाएं
'जहां उनकी सरकार वहां लीगल और बाकी जगह...', कांग्रेस पर बरसे संतोष सुमन
'जहां उनकी सरकार वहां लीगल और बाकी जगह...', कांग्रेस पर बरसे संतोष सुमन

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
JNU में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर छात्र, ये हैं मांगें
JNU में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर छात्र, ये हैं मांगें
कौन होगा ईरान का नया रक्षा मंत्री? 7 महीने बाद राष्ट्रपति ने इस नाम पर लगाई मुहर
कौन होगा ईरान का नया रक्षा मंत्री? 7 महीने बाद राष्ट्रपति ने इस नाम पर लगाई मुहर
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
IND vs WI: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
जयपुर: त्योहारों से पहले बुलडोजर एक्शन, 100 अतिक्रमण जमींदोज, कारोबारियों के छलके आंसू
जयपुर: त्योहारों से पहले बुलडोजर एक्शन, 100 अतिक्रमण जमींदोज
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
टिर्री का 'बाहुबली' अवतार! बंद पड़े भारी-भरकम ट्रक को खींचा
टिर्री का 'बाहुबली' अवतार! बंद पड़े भारी-भरकम ट्रक को खींचा
Embed widget