एक्सप्लोरर

Coromandel Express Derails: ओडिशा रेल हादसे को लेकर केंद्र पर भड़की आरजेडी, PM Modi को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Tejashwi Yadav News: ओडिशा के बालसोर में हुए ट्रेन हादसे को लेकर बिहार में सत्तारूढ़ आरजेडी का बयान सामने आया है. इस हादसे में अब तक 261 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं.

पटना: ओडिशा के बालसोर में 2 जून यानी शुक्रवार शाम को हुए ट्रेन हादसे को लेकर बिहार में सत्तारूढ़ आरजेडी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैभव पर भी तंज कसा है. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 261 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. वहीं सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. आरजेडी ने हादसे को दुखद बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. ट्वीट के जरिए आरजेडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम न लेते हुए निशाना साधा है.

क्या है आरजेडी का ट्वीट?

ट्रेन हादसे को लेकर आरजेडी ने ट्वीट किया- ''दुःखद रेल हादसा. एक दौर था जब देश रेल मंत्री का नाम जानता था. रेल बजट अलग पेश होता था. रेलवे का निजीकरण नहीं हुआ था.युवाओं को रेलवे में लाखों नौकरियां मिलती थी. अब कोई रेल मंत्री को नहीं जानता! सारी हरी झंडी केवल और केवल एक आत्ममुग्ध प्रचारमंत्री दिखाता है.''

एक अन्य ट्वीट में आरजेडी ने कहा- रेल मंत्रालय के हर काम का श्रेय कोई और लेता है, जिम्मेदारी कोई और!

बता दें कि ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार (2 जून) शाम दर्दनाक रेल हादसा हो गया. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे. उन्होंने कहा, ‘‘पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए.’’ अधिकारी ने कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकरा गए, जिससे मालगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गई. बता दें कि अब तक 261 यात्रियों के शव निकाले जा चुके हैं. अब रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है. 

इसे भी पढ़ें: Bihar News: नवादा में गला दबाकर युवक की हत्या, परिजनों ने पत्नी और उसके मामा पर लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget