एक्सप्लोरर

Exclusive: 'नीतीश कुमार 7 जन्म में भी PM नहीं बनेंगे', abp न्यूज पर यह कह आरसीपी सिंह ने JDU से दिया इस्तीफा

RCP Singh Resigns: JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र में मत्री रहे आरसीपी सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. हाल ही में पार्टी ने उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था.

RCP Singh Resigns: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र में मंत्री रहे आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने शनिवार की शाम पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. हाल ही में पार्टी ने उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सात जन्म में भी पीएम नहीं बन पाएंगे. इस दौरान आरसीपी सिंह ने एबीपी न्यूज के कैमरे पर ही कहा कि मैं पार्टी से इस्तीफा देता हूं.  

दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के ऊपर लगे जमीन से जुड़े गंभीर मामलों को लेकर शनिवार को दिन भर राजनीतिक गलियारों से लेकर मीडिया यह खबर सुर्खियों में रहने के बाद शनिवार की देर शाम आरसीपी सिंह ने अपने पैतृक गांव मुस्तफापुर में प्रेस वार्ता की. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री थोड़े भावुक भी दिखे. आरसीपी सिंह ने कहा कि जिसका खुद का घर शीशे का हो वह दूसरे के घरों में पत्थर नहीं मारा करते हैं. इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने खुद की पार्टी बनाने पर भी विचार किया. 

Agnipath Protest: तोड़फोड़ और ट्रेनों में आग लगाने वालों को रोहतास में इस तरह खोज रही पुलिस, पोस्टर लगाया- WANTED

आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना

आरसीपी सिंह ने कहा कि जेडीयू डूबता हुआ जहाज है. जो भी कार्यकर्ता इस डूबते हुए जहाज को छोड़ना चाहते हैं छोड़ दें. मैंने हमेशा पार्टी में सच्चे कार्यकर्ता के रूप में काम किया. जेडीयू ने राजनीति के स्तर को तोड़ दिया. आरसीपी सिंह ने कहा कि सात जन्मों में सीएम नीतीश कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे. यह मैं दावा करता हूं. अच्छी चुनौती दी गई है और मैं इसको स्वीकार करता हूं. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो नोटिस भेजा है वो मिला नहीं है लेकिन पत्र में लिखा क्या गया कि पूर्व मंत्री? उन्हें (JDU) पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लिखने में क्या शर्म आ रही है?

आपको बता दें कि जेडीयू ने अपने दो कार्यकर्ताओं की शिकायत पर 2013 से 2022 के बीच में अर्जित संपत्ति के बारे में आरसीपी सिंह से स्पष्टीकरण मांगा था. 15 दिनों के भीतर जवाब देना था. नहीं देने पर तय था कि वह पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई के दायरे में आएंगे. इससे पहेल ही आरसीपी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

Bihar News: अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला तो गर्दन पकड़कर बाहर निकाला, सीवान में मां ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget