एक्सप्लोरर

Bihar: 'बच्चों का क्लास नहीं था... मित्र मंडली नहीं थी', कभी CM नीतीश के करीबी रहे RCP सिंह आज खूब बोले

Nitish Kumar Remark: आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार इलाज कराएं क्योंकि मानसिक रूप से संतुलन खो चुके हैं. संगति का प्रभाव पड़ता ही है और पड़ेगा ही.

नालंदा: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कभी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के काफी करीबी रहे आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने सीएम के सदन में दिए गए बयान पर जोरदार हमला किया है. बुधवार (08 नवंबर) को अपने पैतृक गांव मुस्तफापुर में मीडिया से बात करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक नहीं रह गए हैं. जो बयान आया है वो इसकी पुष्टि करता है. इस तरह के बयान के बाद मुख्यमंत्री के पद पर एक मिनट भी बने रहना उचित नहीं है. बिहार और बिहार के जो लोग बाहर हैं वो इस बयान को देखने के बाद शर्मिंदगी महसूस कर रहे होंगे. जहां उन्होंने बयान दिया वह कोई बच्चों का क्लास नहीं था, इनकी मित्र मंडली नहीं थी, यह सदन था और सदन का गरिमा बनी रहती है.

आरसीपी सिंह ने कहा कि मैं डॉक्टर नहीं हूं, लेकिन नीतीश कुमार के जितने पुराने बयान हैं उनको छोड़कर एक सप्ताह के अंदर का बयान देख लें, उनका रूटीन देख लें, सुबह उठकर कहां जाते हैं, किसके-किसके यहां जाते हैं, यही रूटीन है मुख्यमंत्री का जो कभी नहीं था. रूटीन और बयान की जितनी भी निंदा की जाए कम है.

'इलाज कराएं... मानसिक संतुलन खो चुके हैं'

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार सदन में जाने से पहले इस्तीफा दे दें. माफी मांगनी चाहिए. इलाज कराएं क्योंकि मानसिक रूप से संतुलन खो चुके हैं. नीतीश कुमार को ये भी पता है कि क्या सही है और क्या गलत है? कौन सी अभद्र भाषा है, कौन सी अश्लील भाषा है और कौन मर्यादा वाली भाषा है, जब इसका ज्ञान नहीं रह गया तो क्या कहा जाए.

तेजस्वी यादव पर भी आरसीपी ने साधा निशाना

बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने कहा, "अगर तेजस्वी यादव को सही लगता है तो मुख्यमंत्री वरीय नेता हैं उनके, तेजस्वी यादव घर पर बुलाएं और अपने पिता और माता जी के सामने जितने भी सेक्स एजुकेशन की बात करते हैं वो बोलें और ग्रहण करें."

आरसीपी सिंह ने कहा कि संगति का प्रभाव पड़ता ही है और पड़ेगा ही. उन्होंने कहा कि भगवान यहीं इंसाफ देते हैं. आपने जो बिहार की जनता के जनादेश का अपमान किया उसका नतीजा आपको भुगतान पड़ेगा और आप भुगत रहे हैं. इससे ज्यादा बुरा आपके लिए और बिहार के लिए कुछ नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- नीतीश 'कंट्रोल' तो अब RJD 'अनकंट्रोल'! BJP को घेरने के चक्कर में क्या-क्या बोल गई ये पार्टी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget