एक्सप्लोरर

RCP Singh ने बिहार के कृषि बजट पर नीतीश कुमार को घेरा, कहा- 'मंत्रियों को कुछ नहीं पता, CM के साथ बैठकर खाली भूंजा खाते हैं'

Bihar Politics: आरसीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी मानसिकता बदलती चाहिए. कहते हैं 10 लाख रोजगार देंगे. लिस्ट में दो लाख से भी कम भर्तियां दिखती हैं.

पटना: आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर जोरदार हमला बोला. उन्होने सरकार के कार्यक्रम और नीतियों पर सवाल उठाया. आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार सरकार (Bihar Government) ने जो बजट पेश किया है करीब करीब दो लाख 62 हजार करोड़ का बजट है जिसमें कृषि विभाग का बजट निकाल कर देख लीजिए मात्र दो हजार सात सौ 81 करोड़ का बजट है. कहा कि बताइए कृषि के लिए मात्र दो परसेंट बजट पास हुआ है, इससे बिहार का भला नहीं होगा. बिहार के मंत्रियों को कुछ नहीं आता. कोई पढ़ा लिखा नहीं है. बस शाम में मुख्यमंत्री के साथ बैठकर भूंजा खाते हैं और फील्ड पर जाते हैं.
 
नीतीश बाबू बोलते हैं कि 10 लाख रोजगार देंगे
 
आरसीपी सिंह ने आगे कहा कि नीतीश कुमार कह रहे हैं कि बिहार में 76% लोग कृषि पर आधारित हैं तो मात्र बजट को दो परसेंट ही कृषि को दिया जा रहा है? आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार की सोच पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि बताएं उनकी क्या सोच है? उनकी मानसिकता को बदलनी चाहिए और मानसिकता तभी बदलेगी जब नीचे लोग उस चीज को समझेंगे. अब नीतीश कुमार बोलते हैं कि 10 लाख रोजगार देंगे. आरसीपी सिंह ने कहा कि पूरी भर्तियों की लिस्ट निकाल लीजिए, इसमें दो लाख से अधिक सरकारी भर्तियां नहीं दिखती हैं. बाकी आप कहां से देंगे 10 लाख की बात करते हैं.
 
भारत देश दुनिया में पांचवां सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है

आगे उन्होंने कहा कि हमारे देश की ताकत क्या है, विविधता में एकता. हमारा देश सभी धर्म और संप्रदाय को मानने वाला है और इन सब की वजह से हमारा देश अव्वल राष्ट्र है. उन्होंने कहा कि भारतीयों के चलते आज भारत दुनिया में पांचवां सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. पूछने पर कि क्या नीतीश कुमार के मंत्री इस बात की पूरी जानकारी नहीं रखते हैं तो उन्होंने कहा ही मंत्रियों को क्या पता, पढ़े-लिखे होंगे तब ना इनको तो शाम में मुख्यमंत्री के पास बैठकर भूंजा खाना है तो यह क्या जानेंगे.

यह भी पढ़ें- Nalanda Murder: नालंदा में कई टुकड़ों में मिली महिला की लाश, कुत्ते नोंच रहे थे, पति पर कुल्हाड़ी से काटने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget