एक्सप्लोरर

Bihar Politics: आरसीपी सिंह की भविष्यवाणी से CM नीतीश की बढ़ेगी चिंता, कहा- 'सरकार अंतिम सांस गिन रही, किस समय...'

RCP Singh on Nitish Kumar: बीजेपी नेता आरसीपी सिंह इन दिनों बिहार का दौरा कर रहे हैं. वहीं, रविवार को नालंदा पहुंचे आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला.

नालंदा: मोदी सरकार के नौ साल पूरा होने पर बीजेपी (BJP) के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिले के पावापुरी जल मंदिर के पास रविवार को एक सभागार में सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) पहुंचे थे. इस दौरान नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार को काम करने में मन नहीं लगता है. रोज देखते है नीतीश कुमार बाहर ही रहते हैं. नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ विश्वासघात किया है, आज देख लीजिए किया हाल है, पहले 127 विधायक से एनडीए (NDA) की सरकार चल रही थी. इतनी मजबूत और शानदार ढंग से चल रही थी. अभी 160 का क्या हाल है. आपस में खींचतान की सरकार चल रही है. लगता है किस समय सरकार चली जाएगी, किसी को पता नहीं है. अंतिम सांस गिन रही है.

नीतीश कुमार अब कहीं के नहीं रहे- आरसीपी सिंह

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश बाबू बराबर राजगीर आते हैं. क्या करते हैं, हम बता देते है कि जब से मुख्यमंत्री बने हैं और जितनी बार राजगीर आए हैं उसका खर्चा निकाला जाए तो कई करोड़ रुपए होगा. मलमास मेला लगने वाला है. कुछ दिन पहले भी मुख्यमंत्री आए थे. इसके लिए पूरा प्रशासनिक व्यवस्था और अधिकारी साथ रहते हैं. वहीं, नीतीश कुमार के पलटी मारने के सवाल पर आरसीपी सिंह ने बताया कि नीतीश कुमार कहीं के नहीं रहे हैं. इस देश में दो लोग पलटी मारने वाले थे. एक नीतीश कुमार तो दूसरा शरद पवार. दोनों का हाल देख लीजिए. शरद पवार का तो खत्म ही हो गया और नीतीश कुमार का खत्म होने वाला है.

मंत्री श्रवण कुमार पर आरसीपी सिंह का पलटवार

वहीं, बीते दिनों जेडीयू मंत्री श्रवण कुमार ने आरसीपी सिंह पर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि आरसीपी सिंह का कद बीजेपी में छोटा हो गया है. इस पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि हमारा कद तो छोटा है. हम तो 5 फीट 4 इंच के हैं. अभी मंत्री श्रवण कुमार को क्या पता होगा? जब मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी में था तो उस समय मैं बूथ स्तर पर ही बैठक करता था. मैं हवा और हवाई वाला नेता कभी नहीं रहा. मैं जमीन पर रहता हूं. मंत्री श्रवण कुमार को आरसीपी सिंह ने सलाह दी. उन्होंने कहा कि वो दो दिन गांव में रहे, हम तो एक साल से गांव में रह रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ABP News Survey: JDU में टूट को लेकर मांझी के दावे पर एबीपी सी वोटर ने कराया सर्वे, जानें किसे मिली राहत और किसे झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget