एक्सप्लोरर

Eid और इफ्तार को लेकर RCP Singh का नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप, किसी गरीब के सेवइयों का CM ने सेवन नहीं किया

RCP Singh Statement: आरसीपी सिंह इन दिनों बिहार की राजनीति को लेकर काफी सक्रिय हैं. आरसीपी सिंह ने रविवार को कई मुदों को लेकर सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया.

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) इन दिनों सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर लगातार हमलावर हैं. कई मुद्दों को लेकर वो नीतीश कुमार को घेर रहे हैं. आरसीपी सिंह ने इफ्तार पार्टी और ईद को लेकर सीएम से रविवार को सवाल किया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ईद (EID) के दिन भी सेवइयों का सेवन सिर्फ समाज के नामी-गिरामी, अमीर लोगों के यहां ही सीएम नीतीश कुमार के कदम पड़े. किसी गरीब की झोपड़ी में नीतीश कुमार ने सेवइयों का सेवन नहीं किया. नीतीश कुमार समाज में सिर्फ अमीर लोग ही रहते हैं? आप सिर्फ अमीर लोगों के ही मुख्यमंत्री हैं? 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सीएम पर साधा निशाना

आरसीपी सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि ' नीतीश कुमार, इस महीने की पांच तारीख से लेकर 23 तक का अपना टाइम टेबल देखा आपने? क्या गजब का टाइम टेबल है. मुख्यमंत्री के रूप में देश में आपने इस अवधि में एक अजूबा रिकार्ड बनाया है.जरा सोचिए-एक नहीं, दो नहीं,तीन नहीं, चार नहीं ,पांच नहीं दस-दस इफ्तार पार्टियों में शरीक हुए. तरह-तरह की टोपियां पहनीं, रंग बिरंगे शॉल ओढ़े एवं विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन ग्रहण किए. शीर चाय तो आपने पी ही होगी. बाकरखानी तो बहुत खाई होगी.'

'गरीब गुरबों के लिए इफ्तार करना आपने उचित नहीं समझा'

सिंह ने कहा कि 'ईद के दिन तो आपकी गजब की मसरूफियत थी. सुबह 8 बजे से लेकर रात तक विभिन्न जगहों पर आपने  ईद की सेवइयों का सेवन किया. स्वाभाविक है जिन-जिन संस्थाओं और रसूखदार व्यक्तियों के दौलतखाने पर आप गए, उनको तो बहुत अच्छा लगा होगा और अच्छा लगना भी चाहिए क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री की हैसियत से आप उन स्थानों पर गए. जरा रुकिए और सोचिए नीतीश बाबू, जिन-जिन इफ्तार पार्टियों में आप गए, क्या वहां उस समाज के आम अवाम तथा गरीब तबके के लोगों से भेट हुई आपकी? उत्तर मिलेगा नहीं. गरीब गुरबों के लिए इफ्तार करना आपने उचित नहीं समझा'. 

नीतीश कुमार पर लगाया आरोप

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'नीतीश कुमार एक व्यक्ति के रूप में कहां जाते हैं, किससे मिलते हैं, क्या खाते हैं, क्या पहनते हैं, इससे किसी को कोई लेना देना नहीं है लेकिन एक मुख्यमंत्री के रूप में आपका एक-एक कदम पड़ना, कार्यक्रम में हिस्सा लेना, इसका सार्वजनिक महत्व है. क्या बिहार की गरीब जनता ने आपको वोट नहीं दिया था? लेकिन आप उसे पूरी तरह से भूल गए.'

सीएम पर बोला हमला

आगे सीएम पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 'फिर सोचिए नीतीश कुमार, अगर एक इफ्तार पार्टी में औसतन आपने तीन से चार घंटे का भी समय दिया है तो दस इफ्तार पार्टियों में आपने 18 दिनों में 35-40 घंटे का समय लगा. ईद के दिन भी आपने 8 से 10 घंटे का समय दिया. आप जोड़ें 45-50 घंटे आपका समय 18 दिनों में कहां ज़ाया हुआ? देश में अकेले आप मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने कुछ मुट्ठी भर संस्थाओं और उनके पदधारकों के लिए इतना समय गंवाया, जबकि आपकी जिम्मेदारी बिहार को विकसित करने की है.'

'आपका भी टाइम पास हो जाएगा'

आगे केंद्रीय मंत्री हमला बोलते हुए लिखे कि 'नीतीश कुमार क्या आपने सोचा कि आपका समय कहां व्यतीत हो रहा है? बिहार के जिन गरीब गुरबों ने आपको वोट दिया, आपसे उम्मीदें पालीं, उनको कैसा लग रहा होगा? धार्मिक आयोजनों में आप हिस्सा लें. इससे किसी को आपत्ति नहीं हो सकती. ये आपका निर्णय है लेकिन बिहार में जितने धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं, वह भी आपसे यही अपेक्षा करेंगे कि उनके पर्व-त्योहारों, धार्मिक आयोजनों में भी इसी प्रकार की उपस्थिति आप दर्ज कराएं तो स्वाभाविक है कि उन्हें भी अच्छा लगेगा. आपका भी टाइम पास हो जाएगा, समय भी कट जाएगा लेकिन बिहार का क्या होगा नीतीश बाबू?'

'आप अपनी कुर्सी से चिपके रहें'

आरसीपी सिंह ने कहा कि 'आपके पास विकास के कार्यों को करने के लिए कितना समय बचेगा? यही कारण है कि आप इस प्रकार के कार्यों में मस्त हैं लेकिन विकास के कार्यों में बिहार देश में सबसे अंतिम पायदान पर खड़ा है. वास्तव में आपको इससे क्या ही फर्क पड़ता है. आपकी सिर्फ कुर्सी सलामत रहे, इसी में आपकी दिलचस्पी है. बिहारी युवा रोजगार के लिए देश भर में भटकते रहें, जलील होते रहें और आप अपनी कुर्सी से चिपके रहें.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: सुब्रमण्यम स्वामी बोले- राहुल और सोनिया गांधी का जेल जाना तय, नीतीश कुमार के PM बनने के सवाल पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
हथकड़ी लगे हाथों में संविधान की किताब लेकर बोले राजेश राम, ‘ज्ञानेश कुमार ने कराई वोट चोरी’
हथकड़ी लगे हाथों में संविधान की किताब लेकर बोले राजेश राम, ‘ज्ञानेश कुमार ने कराई वोट चोरी’

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget