एक्सप्लोरर

रविशंकर प्रसाद ने बताया बिहार में कब बनने जा रही BJP की सरकार, संजय जायसवाल बोले- देना पड़ेगा मुआवजा

Bihar Politics: बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना एयरपोर्ट पर यह बयान दिया है. उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी थे.

पटना: बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों को लेकर विपक्ष हमलावर है. वहीं सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने साफ कह दिया है कि वह किसी को मुआवजा नहीं देंगे. सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने कहा कि हमलोग क्या गलत कह रहे हैं? पहले भी जो लोग मरे थे उनको मुआवजा मिला है या नहीं मिला है? सड़क हादसा होता है तो मुआवजा मिलता है. ये जो भी मरे हैं सिर्फ नीतीश कुमार की पुलिस की निष्क्रियता के कारण मरे हैं.

रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि न आप सहानुभूति के शब्द बोलेंगे न मुआवजा देंगे. यह साफ समझ लें कि हम शराबबंदी के खिलाफ नहीं हैं. नीतीश कुमार एक सवाल का जवाब दें कि पटना शहर में जो पीने वाले हैं उनको शराब मिलती है या नहीं? थाने की मदद से उपलब्ध हो रही है या नहीं? क्या कर रही है उनकी पुलिस? सवाल पूछिए तो चिल्लाते हैं. आज कल तो उनका अहंकार कमाल का हो गया है. 2024 में हराएंगे और 2025 में बिहार में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है.

नीतीश ने जताया था एतराज: संजय जायसवाल

रविशंकर प्रसाद के साथ मौजूद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि हर हाल में नीतीश कुमार को मुआवजा देना पड़ेगा. आज पूछते हैं कि जब बीजेपी सरकार में थी तो क्या करते थे तो 14 जनवरी 2022 का पोस्ट देखना चाहिए. संजय जायसवाल ने कहा कि जनवरी में उनके यहां दस मौत हुई थी. वह सभी के घर गए थे. सबको अपने स्तर से कुछ राशि दी थी. उस समय भी नीतीश कुमार ने एतराज किया था जब उन्होंने मुआवजे की बात की थी.

संजय जायसवाल ने कहा कि इसके बाद उन्होंने 14 जनवरी को वह पोस्ट लिखा था कि वाकई बिहार में शराबबंदी करनी है तो जो दस साल की सजा है वह पुलिस पर होनी चाहिए. जब तक पुलिस पर 10 साल की सजा नहीं होगी तब तक शराब नहीं रुकेगी. नीतीश कुमार उस समय भी गलत थे. आज भी उन्हें मैं गलत कहता हूं. हर हालत में इन गरीबों को नीतीश कुमार को मुआवजा देना चाहिए. यह सब पुलिस के साथ मिलकर धंधा हो रहा है. पुलिस पर हत्या का मुकदमा क्यों नहीं चल रहा है?

यह भी पढ़ें- Siwan News: बिहार में कार्यक्रम करने आए कलाकार को बंगाल पुलिस ने दबोचा, रेप मामले में है आरोपी, काफी वक्त से था फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget