एक्सप्लोरर

रविशंकर प्रसाद बोले- किसान आंदोलन का फायदा उठाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी सरकार

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये तीनों कृषि कानून किसानों खासकर छोटे और सीमांत कृषिकों के फायदे के लिए बनाये गये.

पटना: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कहा कि नये कृषि कानून के खिलाफ किसानों के आंदोलन का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री ने पटना जिले में बख्तियार विधानसभा क्षेत्र के टेकबीघा गांव में इन तीनों कृषि कानूनों के समर्थन में बीजेपी की बिहार इकाई के 'किसान चौपाल सम्मेलन' का उद्घाटन करते हुए यह बात कही.

प्रसाद ने कहा, ''वे (कृषि कानून का विरोध करने वाले) कह रहे हैं कि जब तक कानून वापस नहीं लिये जाते, तब तक वे अपना आंदोलन वापस नहीं लेंगे. हम कहना चाहेंगे कि नरेंद्र मोदी सरकार किसानों का सम्मान करती है लेकिन हम स्पष्ट करना चाहेंगे कि किसानों के आंदोलन का फायदा उठा रहे 'टुकड़े टुकड़े गैंग' के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.'' उन्होंने 'किसान चौपाल सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं पूछना चाहता हूं कि वे कौन लोग हैं जो देश को तोड़ने की भाषा बोल रहे हैं... अब उन तथाकथित बुद्धिजीवियों को रिहा करने की मांग उठायी जा रही है जो दिल्ली और महाराष्ट्र में दंगे में शामिल होने को लेकर जेल में हैं.''

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किये हैं, वे अदालत से जमानत हासिल नहीं कर पाये हैं, क्योंकि सुनवाई चल रही है. अब इन लोगों ने अपने फायदे के लिए किसान आंदोलन की आड़ ली है लेकिन हम उन्हें उनके मकसद में कामयाब नहीं होने देंगे.'' पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने भी प्रदर्शनकारी किसानों से उनके मंच का 'असामाजिक' व 'वामपंथी और माओवादी तत्वों द्वारा दुरूपयोग किये जाने व माहौल को बिगाड़ने की साजिश रचने को लेकर चौकन्ना रहने का आह्वान किया था.

पीयूष गोयल ने लगाया ये आरोप

उन्होंने शुक्रवार को यह बात तब कही थी जब टिकरी बार्डर पर कुछ प्रदर्शनकारियों की हाथों में ऐसे पोस्टर वाली तस्वीरें वायरल हुई थी जिनमें विभिन्न आरोपों के तहत गिरफ्तार किये गये कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की गयी थी. रेलवे और खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्री पीयूष गोयल ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि ऐसा जान पड़ता है कि कुछ वामपंथी और माओवादी तत्वों ने आंदोलन को अपने नियंत्रण में ले लिया है और किसान मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय उनका एजेंडा कुछ और ही लगता है.

बिहार प्रदेश बीजेपी के कार्यक्रम के तहत ऐसे ही सम्मेलन जिला स्तर पर और हर विधानसभा क्षेत्र में होंगे जिनका 25 दिसंबर को समापन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर होगा. इन कार्यक्रमों में विभिन्न केंद्रीय और राज्य के मंत्री हिस्सा लेंगे. प्रसाद ने कहा कि ये तीनों कृषि कानून किसानों खासकर छोटे और सीमांत कृषिकों के फायदे के लिए बनाये गये और उन्हें इस बात का आश्चर्य है कि क्यों ये विपक्षी दल और पंजाब के किसान इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं, जो किसानों को मंडी व्यवस्था के जाल से मुक्त करेंगे और वे देश में कहीं भी अपनी ऊपज बेच सकेंगे.

यह भी पढ़ें-

बिहार के बाद जीतन राम मांझी ने किया बंगाल का रुख, 'दीदी' के क्षेत्र में चुनाव लड़ने का किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: हड़ताली कर्मचारियों पर गिरी गाज, 3 अधिकारी सस्पेंड, विजय सिन्हा बोले- बख्शा नहीं जाएगा
बिहार: हड़ताली कर्मचारियों पर गिरी गाज, 3 अधिकारी सस्पेंड, विजय सिन्हा बोले- बख्शा नहीं जाएगा
बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
LPG Crisis: बिहार में गैस की कालाबाजारी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 419 सिलेंडर जब्त, 21 लोग गिरफ्तार
बिहार में LPG की कालाबाजारी पर सरकार की सबसे बड़ी कार्रवाई, 419 सिलेंडर जब्त, 21 लोग गिरफ्तार
बिहार: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के विधायकों की टेंशन बढ़ी! पार्टी ने मांगा जवाब
बिहार: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के विधायकों की टेंशन बढ़ी! पार्टी ने मांगा जवाब

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के हमलों से टूटा इस्लामिक देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
ईरान के हमलों से टूटा इस्लामिक देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
The Kerala Story 2 BO Day 20: 'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
Rouse Avenue Court: दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ, वीडियो वायरल
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ
Embed widget