एक्सप्लोरर

Bihar News: 'अब बिहार में जल्द आंदोलन होगा', किसान नेता राकेश टिकैत ने पटना पहुंचते ही दिया बड़ा बयान, सियासत हुई तेज

Rakesh Tikait News: राजधानी पटना में किसान नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने मीडिया के जातीय गणना को लेकर पूछे सवाल पर जवाब दिया.

पटना: चर्चित किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) शनिवार को पटना पहुंचे और मीडिया से बातचीत की. उनके साथ आरजेडी (RJD) विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) भी मौजूद रहे. राकेश टिकैत ने कहा कि यहां का एग्रीकल्चर सेक्टर पूरी तरह खत्म हो चुका है. बिहार के किसानों को बचाना है तो सबसे पहले बाजार समिति को बहाल करना होगा. हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन किसानों को विनाश करके विकास नहीं हो सकता है. इसके लिए आंदोलन करना होगा नहीं तो किसानों की जमीन बेवजह लूटती जाएगी. अब बिहार में जल्द आंदोलन होगा. वहीं, जातीय गणना के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य जाति गणना नहीं है. हमारा उद्देश्य खेतों में काम करने वालों के लिए है. फसलों के लिए उचित दरें प्रदान की जानी चाहिए. क्या कोई व्यापारी किसी जाति विशेष के किसान को अधिक भुगतान करता है? 

जब फसल पक जाती है, तो कोई नहीं बता सकता कि यह किसके खेत में पैदा हुई है? हमारी चिंता जाति से नहीं है, हमें फसलों के रेट की चिंता है.

आंदोलन बिहार के किसानों को जरूर करना होगा- राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने कहा कि बिहार से हजारों टन धान बाहर भेजा जाता है, उसे कौन लोग खरीद रहा है? वह कहां बेचा जाता है? यहां पर किसी को एमएसपी नहीं मिलती है. बिहार के किसानों की धान 800 से बाहर 1200 रुपये में खरीदा जाता है. राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी एसपी गारंटी कानून देश में बनना चाहिए. अभी 5000 करोड़ रुपये का पूरे देश में मक्का के किसानों का नुकसान हो रहा है. बिहार के किसान दिल्ली में मुंबई में जाकर लेबर का काम करते हैं. बिहार के लोगों को संघर्ष करना पड़ेगा और एक आंदोलन बिहार के किसानों को जरूर करना होगा. चौथे कृषि रोड मैप के बारे में राकेश टिकैत ने कहा कि किस मद में कितना पैसा लगा है? किसानों के लिए यह सरकार को बतानी होगी. 

'मौका मिला तो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगे'

किसान नेता ने कहा कि बिहटा में 16 साल से किसान धरना दे रहे हैं. उद्योग लगाने के नाम पर उनकी जमीन अधिग्रहण की गई. आज तक वहां कुछ नहीं लगा है. सरकार को उचित मुआवजा देना होगा उसके लिए किसान जहां-जहां आंदोलन करेंगे हम वहां जरूर जाएंगे. वहीं, आगे राकेश टिकैत कहा कि आज पटना आया हूं अगर मौका मिला तो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी फिर वापस आएंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि बेईमानी होगी तो फिर आएंगे. ऐसे वापस फिर प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे. मीडिया पर उन्होंने कहा कि दिल्ली की अपेक्षा यहां मीडिया को आजादी ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: CM नीतीश JDU के मुस्लिम नेताओं के साथ करेंगे बैठक, जातीय सर्वे के आंकड़े को लेकर बनेगी चुनावी रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget