एक्सप्लोरर

Rajya Sabha By Elections 2024: बिहार से बीजेपी के उम्मीदवार होंगे मनन मिश्रा, उपेंद्र कुशवाहा के साथ जाएंगे राज्यसभा

BJP candidate: राजयसभा चुनाव के लिए बिहार से एनडीए के दोनों उम्मीदवारों का नाम सामने आ चुका है. उपेंद्र कुशवाहा के बाद बीजेपी से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील मनन कुमार मिश्रा के नाम पर मुहर लगी है.

Rajya Sabha By Elections 2024: राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार से बीजेपी के उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है. सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील मनन कुमार मिश्रा का नाम सामने आया है, वो भी बिहार से राज्यसभा भेजे जाएंगे. इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा के नाम की घोषणा हो चुकी है. यानी बिहार से राज्यसभा के लिए एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा होंगे. दोनों उम्मीदवार कल अपने नामंकन का पर्चा दाखिल करेंगे, क्योंकि कल ही नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है. 

पटना हाईकोर्ट में रह चुके हैं वकील

मनन मिश्रा कई सालों तक पटना हाईकोर्ट में भी अधिवक्ता रहे हैं. अभी वो बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट में वरीय अधिवक्ता हैं. बीजेपी की ओर से बिहार से राज्यसभा उम्म्मीदवार बनाए जाने पर वकीलों ने खुशी का इजहार किया है. बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू कर दी थी. लोकसभा चुनाव में बक्सर सीट से उन्हें सांसद के लिए टिकट मिलने की चर्चा हुई थी. हालांकि कि ऐसा नहीं हुआ और अब उन्हें राज्यसभा भेजना का फैसला लिया गया. 

उपेंद्र कुशवाहा भी जाएंगे राज्यसभा

अगर उपेंद्र कुशवाहा की बात करें तो वे लोकसभा में अपनी काराकाट सीट हार गए थे. काराकाट सीट पर वामपंथी दल के राजाराम ने जीत दर्ज की थी क्योंकि अभिनेता पवन सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर खड़े हुए थे. उस हार के बाद एनडीए में अंदरूनी कलह की चर्चा होने लगी थी. अब एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजकर उनकी नाराजगी कम करने की कोशिश की है. हालांकि, उपेंद्र कुशवाहा एनडीए में आते-जाते रहते हैं. पहले उन्होंने अपनी पार्टी का जेडीयू में विलय किया, फिर अलग होकर अपनी पार्टी आरएलएम बना ली.

बता दें कि बिहार में राज्यसभा की दो सीटें मीसा भारती और विवेक ठाकुर के लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन जाने के बाद खाली हुई थी. चुनाव आयोग ने 14 अगस्त को अधिसूचना जारी की थी. 21 अगस्त तक नामांकन की आखिरी तारीख तय है. स्क्रूटनी 22 अगस्त को होगी और 27 अगस्त तक नाम वापसी का समय है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'जो D4 लोग हैं गुलछर्रे उड़ा रहे हैं', हमारी 18 जातियां...', भारत बंद के विरोध में खड़े हुए जीतन राम मांझी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget