एक्सप्लोरर

Rajnath Singh: बीजेपी को वोट क्यों दें? सीतामढ़ी में राजनाथ सिंह ने बताई वजह, कहा- 'देश-विदेश का कोई भी माई का लाल...'

Rajnath Singh News: केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह पहली बार जनक नंदनी मां सीता की जन्म स्थली सीतामढ़ी पहुंचे थे. वहीं, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा.

सीतामढ़ी: केंद्रीय रक्षा मंत्री सह बीजेपी (BJP) के कद्दावर नेता राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) बुधवार को सीतामढ़ी में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी को ही वोट क्यों दें? क्योंकि बीजेपी 'विश्वसनीय" पार्टी' है. इसका अब तक का ट्रैक रिकॉर्ड काफी बेहतर रहा है. 10 वर्षों से केंद्र में बीजेपी की सरकार है. पीएम मोदी (PM Modi) का कार्यकाल शानदार रहा है. बीजेपी को वोट क्यों दें? क्योंकि इसकी सरकार में भ्रष्टाचार नहीं हुआ है. वर्ष 2014 से पूर्व केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी. सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे. वहीं, केंद्र में पीएम मोदी की सरकार है, जिस पर देश-विदेश का कोई भी माई का लाल भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा सका है.

पहली बार सीतामढ़ी पहुंचे थे राजनाथ सिंह

केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह पहली बार जनक नंदनी सीता मां की जन्म स्थली सीतामढ़ी पहुंचे थे. उन्होंने पुनौरा स्थित मां जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद सिंह ने मंदिर परिसर में सीता कुंड में आरती की. इसके बाद शहर के द्वारिका पैलेस में 'बुद्धिजीवी संवाद' कार्यक्रम में शामिल हुए. जहां सबसे पहले सिंह ने बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
 
पीएम मोदी के कार्यकाल का किया जिक्र

बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सिंह ने कहा कि माता जानकी की स्थली पर आने और मां के दर पर सिर झुकाने का मौका मिला है. विभिन्न दलों के नेता कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं. बीजेपी ही एक पार्टी है, जो कहती है, वो करती है. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी का घोषणा पत्र तैयार किया था. मोदी जी पीएम प्रत्याशी घोषित थे. उनसे मोदीजी ने कहा था कि घोषणा पत्र में ऐसी बात नहीं हो, जिसे हम सब पूरा न कर सके. वर्ष 2019 के लोक चुनाव में वे गृहमंत्री थे. तब भी मोदी जी ने उन्हें ही पार्टी का घोषणा-पत्र तैयार करने का जिम्मा सौंपा था. 
दोनों घोषणा-पत्र में जो कहा गया, उसे पूरा किया गया. जैसे कश्मीर से धारा- 370 हटाने का वादा पूरा किया गया. सरकार बनने पर तीन तलाक जैसी प्रथा को समाप्त करने की बात कही गई थी, उसे पूरा किया गया.

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना- मंत्री राजनाथ सिंह

सिंह ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर का ढांचा गिरा था, तो सत्याग्रह आंदोलन हुआ था, जिसका नेतृत्व उन्होंने बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते किया था. जेल भी जाना पड़ा था. 1984 से ही पार्टी कहती आ रही थी कि केंद्र में उसकी सरकार बनने पर अयोध्या में रामलला का मंदिर बनेगा, जो सपना 22 जनवरी को पूरा हो गया. मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी विश्वनीयता होती है. विभिन्न दलों के नेता अपनी विश्वनीयता खोते जा रहे हैं. बीजेपी जनता का विश्वास कायम रखी हुई है. यह विश्वनीय पार्टी है. 

'25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं'

आगे रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में आती थी, तो गरीबी समाप्त करने की बात कहती थी, जो यह संभव नहीं हुआ. वहीं, मोदीजी के पीएम बनने के बाद से नीति आयोग की रिपोर्ट कहती है कि देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी जिलाध्यक्ष मनीष कुमार और मंच संचालन क्षेत्रीय प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने किया.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मायावती की पार्टी ने बिहार में फूंका चुनावी बिगुल, सभी 40 सीटों पर लड़ने का किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget