एक्सप्लोरर

जिस कांग्रेस नेता की जयंती समारोह में राहुल गांधी पहुंचे थे पटना, उन्हीं के बेटे भूदेव चौधरी को नहीं मिली स्टेज पर जगह

जगलाल चौधरी की 130वीं जयंती समारोह का आयोजन कांग्रेस की तरफ से पटना के एसके मेमोरियल हॉल में किया गया था. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राहुल गांधी दिल्ली से पटना पहुंचे थे.

Rahul Gandhi In Patna: राहुल गांधी ने बुधवार को पटना में आयोजित जिस कार्यक्रम में शिरकत की, उससे जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. राहुल गांधी आजादी के बाद बिहार में कांग्रेस की पहली सरकार में मंत्री रहे नेता स्व. जगलाल चौधरी के जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन स्वर्गीय जगलाल चौधरी के बड़े बेटे भूदेव चौधरी को ही आज राहुल गांधी के मंच पर जाने से रोक दिया गया. ये बात भूदेव चौधरी ने कार्यक्रम के बाद खुद एबीपी न्यूज़ से हुई बातचीत में बताई. 

राहुल गांधी से नहीं मिल सके जगलाल चौधरी के बेटे 

दरअसल जगलाल चौधरी की 130वीं जयंती समारोह का आयोजन कांग्रेस की तरफ से पटना के एसके मेमोरियल हॉल में किया गया था. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राहुल गांधी दिल्ली से पटना पहुंचे थे. राहुल गांधी ने जगलाल चौधरी को याद करते हुए उन्हें अंबेडकरवादी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलने वाला नेता बताया, लेकिन राहुल गांधी के मंच पर जाने से स्वर्गीय जगलाल चौधरी के बेटे को ही रोक दिया गया. जगलाल चौधरी के बड़े बेटे भूदेव चौधरी इससे काफी आहत हैं. 

भूदेव चौधरी ने भावुक हो कर एबीपी न्यूज़ से कहा, "मुझे जानकारी तक नहीं दी गई. मीडिया से सूचना मिली तो खुद कार्यक्रम में पहुंचा और राहुल गांधी से मुलाकात करना चाहता था, लेकिन मुलाकात नहीं करवाई गई". उन्होंने कहा कि नेताओं और सुरक्षाकर्मियों ने उनकी बात नहीं सुनी. 

कांग्रेस नेता ने की दलितों को लुभाने की पूरी कोशिश

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार दौरे पर पटना आए थे, यहां उन्होंने एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित जगलाल चौधरी की 130वीं जयंती समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और आरएसएस पर भी निशाना साधा और दलितों को लुभाने की पूरी कोशिश की. अपने भाषण में उन्होंने ये भी कहा कि लोकसभा सांसद कोई फैसला नहीं ले सकता. उसे मंत्री बनाया जाता है और ओएसडी आरएसएस से होता है. किसी भी बड़े पोस्ट पर दलित और पिछड़ों को नहीं बैठाया जाता. 

ये भी पढ़ेंः मुंगेर में सीएम नीतीश कुमार ने की वादों और सौगातों की बौछार, ऋषिकुंड पर्यटन स्थल, रिंग रोड और...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget