एक्सप्लोरर

नवादा में राहुल गांधी का आरोप, 'चुनाव आयोग और बीजेपी में पार्टनरशिप, हम वोट चोरी नहीं होने देंगे'

Rahul Gandhi in Nawada: राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और बीजेपी मिलकर वोटों की चोरी कर रहे हैं. हम बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं देंगे.

बिहार के नवादा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव ने मंलगवार (19 अगस्त) को 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाली. रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि लाखों लोग ऐसे हैं जिन्होंने वोट दिया, वोटर लिस्ट में नाम था और उनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया. जब राहुल गांधी ये बात कह रहे थे उनके साथ एक व्यक्ति था जिसकी टी-शर्ट पर 'मेरा वोट चोरी हुआ है' लिखा था और वह अपनी वोटर आईडी कार्ड भी मीडिया के कैमरों को दिखा रहा था.

चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच में पार्टनरशिप- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच में पार्टनरशिप चल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों मिलकर वोटों की चोरी कर रहे हैं. वहां मौजूद लोगों से राहुल गांधी ने पूछा क्या आप इस बात से सहमत हैं, लोगों ने 'हां' में जवाब दिया.

वोट देना आपका अधिकार है- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने कहा कि वोट देना आपका अधिकार है. ये अधिकार संविधान आपको देता है. इसके लिए आपने लड़ाई लड़ी है. आप मेहनत करते हो और ये नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयोग मिलकर आपके अधिकार छीन रहे हैं.  

बिहार में एक वोट चोरी नहीं होने देंगे- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ये भी कहा, "मैं, तेजस्वी यादव और बाकी नेता उनसे कहना चाहते हैं कि हम आपको बिहार का एक भी वोट चोरी नहीं करने देंगे.  महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश के चुनाव इन्होंने चोरी किए हैं. महाराष्ट्र में तकरीबन एक करोड़ नए वोटर लोकसभा चुनाव के बाद जादू से जुड़ जाते हैं. लोकसभा में हम जीतते हैं और नए वोटर आने के बाद बीजेपी जीत जाती है."

कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमने इलेक्शन कमीशन से पूछा कि ये नए लोग कौन हैं तो जवाब नहीं मिलता. हमने कहा कि वीडियोग्राफी दिखाओ तो कानून बना दिया. अब बिहार में SIR के जरिए हम इन्हें वोट चोरी नहीं करने देंगे. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget