एक्सप्लोरर

बिहार के लिए बजट में ऐलान के बाद राबड़ी देवी बोलीं, '...अब तो नीतीश कुमार को हट जाना चाहिए'

Union Budget 2024: मोदी सरकार के बजट 2024 में बिहार के लिए बाढ़ नियंत्रण, औद्योगिक विकास और सड़क संपर्क पर फोकस किया गया है. पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बजट में की गई घोषणाओं को अपर्याप्त बताया है.

Rabri Devi on Union Budget 2024: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में बिहार के लिए कई एलान किए गए हैं. इसको लेकर अब बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. बिहार के लिए किए गए बजट में एलान पर नाराजगी जताते हुए राबड़ी देवी ने कहा कहा, "जो बिहार को मिला है उससे कोई विकास नहीं होगा झुनझुना है."

इतना ही नहीं, राबड़ी देवी ने यह भी कहा, "सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र से जो भी मांगा था, वह उन्हें मिला नहीं. ऐसे में नीतिश कमार को अब मोदी सरकार से हट जाना चाहिए."

बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्षी दलों का प्रदर्शन
गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद के बाहर राबड़ी देवी के नेतृत्व में पूरे महागठबंधन ने जमकर हंगामा किया. यह प्रदर्शन विशेष राज्य के दर्जे और अपराध के खिलाफ किया गया है. इसके अलावा, नीतीश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए विपक्षी दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. 

बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने अपने बयान में कहा, "बिहार में हत्या-लूट और डकैती हो रही है, लेकिन सरकार चुपचाप देख रही है. बजट में बिहार को झुनझुना पकड़ाया गया है."

बिहार के लिए बजट में क्या हुए ऐलान?
बिहार में बाढ़ पर अंकुश लगाने के लिए बजट में 11,500 करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा, "अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे पर हम बिहार के गया में एक औद्योगिक नोड के विकास का समर्थन करेंगे. यह पूर्वी क्षेत्र के विकास को उत्प्रेरित करेगा. हम सड़क कनेक्टिविटी परियोजनाओं के विकास का भी समर्थन करेंगे-पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर राजमार्ग, बोधगया-राजगीर-वैशाली-दरभंगा और 26,000 करोड़ रुपये में बक्सर में गंगा नदी पर एक अतिरिक्त दो-लेन पुल बनाए जाएंगे.”

यह भी पढ़ें: Budget 2024 for Bihar: बिहार को बजट में बड़ा तोहफा, एक्सप्रेस-वे बनेगा, नए मेडिकल कॉलेज भी बनेंगे, वित्तीय सहायता पर क्या है ऐलान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget