एक्सप्लोरर

राबड़ी देवी ने क्यों की निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग? JDU की ओर से भी आया रिएक्शन

Rabri Devi: राष्ट्रगान के दौरान सीएम नीतीश कुमार का हंसते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस पर सियासी गरमाहट बढ़ती जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी निशाना साधा है.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते गुरुवार को पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में सेपकटकरा विश्व कप का शुभारंभ करने पहुंचे थे. उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रगान के दौरान वे अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार से इशारों में कुछ बात करने लगे. इसको लेकर विपक्ष उन्हें लगातार घेर रहा है. आज (शुक्रवार) बिहार विधानसभा में भी इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ. इस पूरे मामले पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने तक दी मांग कर दी है. उन्होंने कहा कि वह (नीतीश कुमार) बीमार हैं तो अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना दें.

'देश को शर्मशार करने का काम किया'

राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार और देश को शर्मशार करने का काम किया है. 'राष्ट्रगान का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान' के नारों के साथ हम लोग चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार ने देश का अपमान किया है वो पूरी तरह देशद्रोही वाला काम है.

उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह अस्वस्थ और बीमार हो गए हैं. अगर उनसे मुख्यमंत्री पद नहीं संभल रहा है तो अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना दें. राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे को लेकर सीएम नीतीश पर विपक्ष के कई विधायकों और विधान परिषदों ने हमला बोला है.

राबड़ी के बयान पर अशोक चौधरी का पलटवार

राबड़ी देवी के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने कहा कि जाने-अनजाने में कभी-कभी इस तरह की गलती हो जाती है तो इसे विपक्ष चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है. नीतीश कुमार से बड़ा देशभक्त और राष्ट्रभक्त तो कोई नहीं हो सकता है. बिहार दिवस की शुरुआत नीतीश कुमार ने की थी. उन्होंने देश हित और बिहार के हित में कई काम किए हैं.

राबड़ी देवी पर पलटवार करते हुए मंत्री चौधरी ने कहा कि वह जिस तरह से अपने परिवार को और अपने बेटे-बेटी को आगे बढ़ाए हैं तो यही अब कोशिश में लगे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वैसा ही करें. हमारे नेता परिवारवाद के सख्त खिलाफ हैं और वह कभी ऐसा नहीं कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार: विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर वित्त आयोग के अध्यक्ष का दो टूक जवाब, क्या बोले अरविंद पनगढ़िया?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget