एक्सप्लोरर

PU चुनाव प्रचार के दूसरे दिन मगध महिला कॉलेज के दो गुटों में भिड़ंत, 2 लोग घायल, पत्रकार का हाथ टूटा 

Magadh Mahila College: छात्र संघ के दो उम्मीदवारों के गुट अपने समर्थकों के साथ एक ही समय पर मगध महिला कॉलेज मे चुनाव के प्रचार के लिए गए थे, जहां दोनों गुट में भिड़ंत हो गई.

PU Student Union Elections: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार तेजी से हो रहा है. इस बीच छात्रों की दबंगता और गुंडागर्दी लगातार देखने को मिल रहे हैं. दो दिनों पूर्व पटना वीमेंस कॉलेज में प्रचार प्रसार के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई थी तो आज बुधवार को मगध महिला कॉलेज में दो गुटों में भिड़ंत हो गई.  जिसमें एक मीडियाकर्मी समेत दो लोगों के घायल होने की बात सामने आई है.

दो उम्मीदवारों के समर्थकों में मारपीट

छात्र संघ के दो उम्मीदवारों के गुट अपने समर्थकों के साथ एक ही समय पर मगध महिला कॉलेज मे चुनाव के प्रचार के लिए गए थे, जहां दोनों गुट में भिड़ंत हो गई और उसी वक्त चुनाव प्रचार का कवरेज करने गए एक चैनल के पत्रकार की एक गुट ने जमकर पिटाई कर दी. इस घटना में पत्रकार का हाथ टूट गया है.

घायल पत्रकार कृष्ण कुमार ने बताया कि उसे यह कहकर पीटा गया कि ज्यादा मीडिया वाले मत बनो और मारपीट की गई है. उसने कहा कि पिटाई करने वाले असामाजिक तत्व जो ABVP के समर्थक बताए जा रहे हैं. उन लोगों ने ही हमला कर दिया और जमकर पिटाई कर दी. फिलहाल गांधी मैदान थाने को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची.

घटना के संबंध में गांधी मैदान थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना तकरीबन एक बजे की है. हम लोग को सूचना मिली तो वहां पर गए. दो गुटों में मारपीट की बात सामने आई है, इसमें एक पत्रकार सहित दो लोग घायल हुए हैं. एक पक्ष सलोनी राज जो निर्दलीय उम्मीदवार हैं उनकी ओर से आवेदन दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि उनके एक समर्थक इस घटना में घायल हुए हैं, जबकि मीडिया कवरेज करने गए पत्रकार कृष्ण कुमार को भी मारपीट करके घायल किया गया है.

मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

राजेश कुमार ने कहा कि घटना के संबंध में जो जानकारी मिली है कि दो गुट प्रचार के लिए एक समय पर पहुंचे थे, जिसमें दोनों पक्ष में भी भिड़ंत हो गई और मारपीट होने लगी. उस वक्त पत्रकार निर्दलीय उम्मीदवार सलोनी राज से बाइट ले रहे थे, जिस पर दूसरे पक्ष के लोग गुस्सा हुए और मारपीट करके पत्रकार को भी घायल किया है. हालांकि पुलिस ने दूसरे पक्ष का नाम नहीं बताया है. उन्होंने कहा कि अभी पत्रकार की ओर से आवेदन नहीं मिला है और ना ही दूसरे पक्ष से आवेदन दिया गया है.

ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव के नाम पर भिड़ गए कांग्रेस के दो विधायक, विधानसभा से सामने आई मतभेद की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget