एक्सप्लोरर

सासाराम में बादल हत्याकांड को लेकर सड़क पर उतरे लोग, DSP आदिल बिलाल को सजा देने की मांग

Rohtas News: 27 दिसंबर 2024 की रात 32 वर्षीय राणा ओमप्रकाश सिंह उर्फ बादल की गोली लगने से मौत हो गई थी. तत्कालीन ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल पर गोली चलाने का आरोप लगा है.

Rohtas Badal Murder Case: 27 दिसंबर 2024 की रात सासाराम में गोली लगने से एक युवक राणा ओमप्रकाश सिंह उर्फ बादल की मौत हो गई थी. गोली मारने का आरोप तत्कालीन ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल पर लगा था. इस हत्याकांड को लेकर गुरुवार (09 जनवरी, 2025) को सासाराम में लोग सड़क पर उतरे. डीएसपी आदिल बिलाल को सजा देने की मांग की.

शहर में 'जस्टिस फॉर बादल' का बैनर लेकर लोगों ने पैदल मार्च निकाला. सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. मार्च बाल विकास मैदान से शुरू होकर रौजा रोड, पुरानी जीटी रोड, कचहरी होते हुए समाहरणालय पहुंचा जहां घंटों देरी तक सड़क को जाम करके रखा गया. मार्च में शामिल युवाओं ने "बादल को न्याय दो, आरोपी डीएसपी आदिल बिलाल को सजा दो" जैसे नारे लगाए. इस प्रदर्शन में सासाराम विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजीव रंजन टुटूल और भीम आर्मी के अमित पासवान समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए.

मार्च को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क था. मार्च के आगे और साथ में पुलिस बल के जवान तैनात थे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो. समाहरणालय में एसडीएम आशुतोष रंजन और एसडीपीओ दिलीप कुमार खुद मौजूद रहे. स्थिति पर सबने नजर बनाए रखी.

क्या है बादल हत्याकांड?

27 दिसंबर 2024 की रात 32 वर्षीय राणा ओमप्रकाश सिंह उर्फ बादल दोस्तों के साथ करगहर मोड़ के नजदीक रामजानकी मंदिर के पास स्थित एक परिसर में जन्मदिन मना रहा था. वो शिवसागर थाना क्षेत्र के सिलारी गांव निवासी अशोक सिंह का पुत्र था. इसी दौरान युवकों की पुलिस से झड़प हो गई थी. कथित रूप से तत्कालीन ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल पर गोली चलाने का आरोप लगा. इस मामले की जांच सीआईडी कर रही है. घटना के बाद काफी हंगामा हुआ जिसके बाद आदिल बिलाल और साथ ही सिपाही चंद्रमौली नागिया को मुख्यालय बुला लिया गया है.

उधर इस घटना को लेकर युवाओं में काफी आक्रोश है. उनका कहना है कि जब तक बादल को न्याय नहीं मिलता और दोषियों को सजा नहीं दी जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. हत्याकांड को लेकर पुलिस और प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं कि अब तक मामले में ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

यह भी पढ़ें- PMCH के हॉस्टल में ये कौन सा कांड हुआ? जले हुए नोटों के साथ OMR शीट और एडमिट कार्ड बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget