एक्सप्लोरर

PMCH के शताब्दी समारोह में पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सवा घंटे तक रहेंगी, जानें पूरा कार्यक्रम

PMCH Centenary Celebrations: पटना के बापू सभागार में दो दिन कार्यक्रम का आयोजन होना है. इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे.

PMCH Centenary Celebrations: बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच का 100 वर्ष पूरा होने जा रहा है. इस मौके पर शताब्दी समारोह का आयोजन होने जा रहा है. 25 फरवरी 2025 को पीएमसीएच का 100 साल पूरा हो जाएगा. इसको लेकर पटना के बापू सभागार में 24 और 25 फरवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. 25 फरवरी को 12.15 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उद्घाटन करेंगी. 

इस समारोह के अवसर पर डॉक्टरों का बड़ा जुटान होने वाला है. बिहार एवं देश-विदेश से करीब 3500 पीएमसीएच के पूर्ववर्ती छात्र अपने आने का रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. बता दें कि 25 फरवरी 1925 को इंग्लैंड के प्रिंस ऑफ वेल्स ने पीएमसीएच का उद्घाटन किया था. 

इस शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सवा घंटा समय देंगी. इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा बिहार के करीब-करीब सभी मंत्री दो दिनों के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. 

कौन-कौन रहेगा कार्यक्रम में मौजूद?

कार्यक्रम के संचालन समिति के संयोजक डॉ. अरुण कुमार अग्रवाल (पूर्व उपकुलपति आर्यभट ज्ञान यूनिवर्सिटी) ने बताया कि इस समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ-साथ पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद भी रहेंगे.

डॉ. अरुण कुमार अग्रवाल ने बताया कि समारोह में वैज्ञानिक सत्र का भी आयोजन किया गया है. इसमें डॉ. आशीष झा (अमेरिका के राष्ट्रपति के स्वास्थ्य सलाहकार) कोविड-19 पर भाषण देंगे. इसके वे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ हैं. दूसरे सत्र में अमेरिका के ही मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सलाम अख्तर का व्याख्यान होगा. प्रथम एवं द्वितीय सत्र का उद्घाटन बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार करेंगे. 

स्वागत समिति के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा ने बताया कि सभी डेलीगेट को 11.30 बजे तक बापू सभागार में पहुंच जाना होगा. उन्होंने यह भी बताया कि मेडिकल छात्रों एवं बॉलीवुड के कलाकारों की ओर से दोनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 'महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जीते, अब...', शाहनवाज हुसैन का बड़ा दावा, CM नीतीश को लेकर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget