एक्सप्लोरर

Love Affair: 12 किमी पैदल चलकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, बांका में पहले हुई पिटाई, फिर ग्रामीणों ने बजवा दी शहनाई

Banka News: बीते एक साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था. प्रेमी अक्सर प्रेमिका से मिलने आता था. मामला बांका के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत करंजा गांव का है.

बांका: जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत डोमो गांव का एक प्रेमी 12 किलोमीटर पैदल चलकर अपनी प्रेमिका से मिलने शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत करंजा गांव पहुंच गया. नहर किनारे दोनों को प्रेमालाप करते ग्रामीणों ने पकड़ लिया जिसके बाद पहले तो ग्रामीणों ने प्रेमी की जमकर धुनाई की. इसके बाद जब प्रेमिका कवच बनकर प्रेमी के सामने आ गई तो अंततः ग्रामीणों ने आधी रात को ही गांव के शिव मंदिर में शादी करा दी. घटना शनिवार की है जिसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे.

एक साल पहले हुई थी आंखें चार

बताया जाता है कि डोमो के सुभाष दास का पुत्र नीतीश दास (22 वर्ष) किसी टेंट हाउस और डीजे में काम करता था. वह करीब एक वर्ष पहले एक शादी समारोह में डीजे बजाने करंजा गांव आया था. वहां सुशील दास की पुत्री सुनैना से उसकी आंखें चार हो गई और दोनों में मोबाइल पर धीरे-धीरे बात शुरू हुई. प्यार इस तरह परवान चढ़ते गया कि एक साथ जीने-मरने की कसमें तक खा ली.

प्रेमिका से मिलते लोगों ने देख लिया

नीतीश रोजी-रोजगार पर ध्यान न देकर हमेशा सुनैना की याद में खोते चला गया. शनिवार को योजना बनाकर नीतीश बगैर घर में कुछ बताए पैदल ही प्रेमिका से मिलने करंजा गांव पहुंच गया. शाम ढलने के बाद नहर किनारे एक सूने स्थान में मिले. इस बीच किसी ग्रामीणों की नजर पड़ी. यह बात गांव में आग की तरह फैल गई फिर तो दोनों को ग्रामीणों ने घेर लिया. शिव मंदिर में दोनों के स्वजनों के समक्ष पंचायत लगी. आधी रात में घर में सो रहे पुरोहित को जगाकर शादी की तैयारी शुरू करा दी गई. 

शादी से प्रेमी जोड़े में खुशी की लहर

उधर, शादी की बात पर प्रेमी ने भी बगैर देर किए सुनैना की मांग भर दी. इस शादी के गवाह मंदिर में शिव-पार्वती के साथ-साथ काफी संख्या में ग्रामीण बने. वहीं यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें कि इस तरह की शादी सिर्फ करंजा में नहीं बल्कि इससे पूर्व बिरनौधा, मिर्जापुर, केशोपुर सहित अन्य गांव में भी हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget