एक्सप्लोरर

Bihar Politics: किसके साथ जाएं प्रशांत किशोर, NDA या महागठबंधन? क्या चाह रही जनता इसका PK ने कर दिया खुलासा

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर ने कहा कि थोड़ी बहुत राजनीति की समझ हमको भी है. बिहार में दिक्कत यही है कि जिसको भाषा का, विषय का ज्ञान नहीं है उसे आप जमीनी नेता बताते हैं.

मुजफ्फरपुर: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) इन दिनों बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में घूम रहे हैं. आने वाले वक्त में वह खुद की पार्टी बनाकर चुनाव लड़ेंगे, एनडीए के साथ जाएंगे या फिर महागठबंधन के साथ रहेंगे यह तो वक्त बताएगा लेकिन जनता क्या चाहती है इसका पीके ने खुलासा कर दिया है. मंगलवार (5 सितंबर) को जारी किए गए बयान में इस पर प्रशांत किशोर ने जनता के मन की बात बताई है.

मुजफ्फरपुर शहर में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में दिक्कत यही है कि जिसको भाषा का, विषय का ज्ञान नहीं है उसे आप जमीनी नेता बताते हैं. जो नेता शर्ट के ऊपर गंजी पहने वो आपके समझ से धरातल का नेता है, जिसको बोलने की समझ न हो, जिसको भाषा का ज्ञान न हो, जिसको विषय का ज्ञान न हो उसे आप नेता मानते हैं और बताते हैं कि यही आदमी बिहार में सफल होगा.

जनता चाह रही कुछ नया

पीके ने कहा कि अगर, कोई पढ़ा-लिखा आदमी सामने आ जाए तो आप लोग ही टीका-टिप्पणी करते हैं कि ये आदमी बिहार में नहीं चलेगा. थोड़ी बहुत राजनीति की समझ हमको भी है, बिहार में जनता मुझे ये नहीं कह रही कि जब तक मैं महागठबंधन या एनडीए में नहीं रहूंगा, तो हम आपके साथ नहीं रहेंगे. इसके उलट जनता तो ये कह रही है कि हमें तो कुछ नया चाहिए. हर घर में लोग कह रहे हैं कि बिहार में कुछ नया होना चाहिए.

वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के रिश्ते पर सवाल खड़े करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें इनके रिश्ते को आम भाई-बहन के जैसा नहीं बताया है. इस पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी या किसी भी व्यक्ति को इस तरह की टीका-टिप्पणी से बचना चाहिए. क्योंकि कोई पारिवारिक भाई-बहन का क्या संबंध है, पति-पत्नी का क्या संबंध है, माता-पिता का क्या संबंध है ये न आप जानते हैं, न हम जानते हैं, न बीजेपी वाले जानते हैं.

यह भी पढ़ें- Patna News: 'हड़बड़ी में निर्णय मत लें, सुधारात्मक कार्रवाई हो, दंडात्मक नहीं...', इशारों-इशारों में किसे समझा गए शिक्षा मंत्री?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget