एक्सप्लोरर

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर के पास है शिक्षक भर्ती में 'घोटाले' का सबूत? नियुक्ति पत्र के बाद करेंगे खुलासा  

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार से ये सवाल पूछा जाना चाहिए कि बिहार में 1 लाख 25 हजार लोगों में बिहार के कितने नए लोगों को नौकरी मिली? बिहार के कितने लोग हैं?

मधुबनी: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) बिहार में दौरे पर निकले हुए हैं. इसी कड़ी में वे बीते रविवार को सीतामढ़ी से होते हुए मधुबनी पहुंचे हैं. बुधवार (01 नवंबर) को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमने बिहार में 10,000 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा था, लेकिन सीतामढ़ी से आने तक करीब 55 हजार लोग जन सुराज के साथ जुड़ना चाहते हैं. अभी हर प्रखंड से करीब 2-3 हजार लोग जन सुराज से जुड़ना चाहते हैं. बिहार के लोग सब जानते हैं, लोग को वो बताने की जरूरत नहीं है. इस दौरान पीके ने बिहार में हुई शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा दावा किया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार (02 नवंबर) को नवनियुक्त शिक्षकों को पटना के गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र सौंपने वाले हैं. प्रशांत किशोर ने खुलासा करते हुए कहा कि नियुक्ति कोई बढ़ाई नहीं गई है. पहले से नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाने का काम हो रहा है. सरकार से ये सवाल पूछा जाना चाहिए कि बिहार में 1 लाख 25 हजार लोगों में बिहार के कितने नए लोगों को नौकरी मिली? उन नए लोगों में बिहार के कितने लोग हैं?

मुश्किल से मिली 20-25 हजार युवाओं को नौकरी: पीके

प्रशांत किशोर ने कहा कि ये पहले से नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाने के लिए कुछ लोगों को अपग्रेड किया जा रहा है. 1 लाख 25 हजार लोगों में बिहार के कितने नए अभ्यर्थियों को रोजगार दिया जा रहा है ये सूची सरकार को जारी करनी चाहिए. बिहार के नए युवाओं में मुश्किल से 20-25 हजार नए युवाओं को ही नौकरी मिली है. सरकार को नियुक्ति पत्र देने दीजिए. इसकी संख्या मैं दो से चार दिनों में जारी करूंगा.

पीके ने कहा- 'डर के नाम पर वोट मत करें'

आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता कभी जात-पात के नाम, कभी धर्म के नाम पर, कभी पुलवामा के नाम पर, लालू यादव से डर कर बीजेपी को, बीजेपी के डर से लालू यादव को वोट देते आई है. विकल्प न रहने पर लोग वोट करते हैं. आप अपना वोट शिक्षा, रोजगार, खेती के नए अवसर के लिए दें.

उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली में अनाज कम मिल रहा है. स्थानीय विधायक से लेकर सबका कमीशन है. मनरेगा में कोई सक्रिय काम नहीं दिख रहा. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के 1 लाख 24 हजार लोगों को इसका लाभ मिलना था, लेकिन वो नहीं हुआ. स्वास्थ्य व्यवस्था प्राइवेट के जिम्मे है. सरकार का कुछ अभी तक नहीं दिखा. मधुबनी की सभी पंचायत घूमने के बाद यहां की स्थिति पर विशेष बात करूंगा. अभी जातीय सर्वे हुआ है इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. अगर सरकार उसके डेटा का सही आकलन कर इस्तेमाल करे तो कोई दिक्कत नहीं है.

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर हमला करते हुए पीके ने कहा कि सरकार के 60% बजट के मालिक दो लोग नीतीश और तेजस्वी हैं. सबसे पहले आप अपना विभाग छोड़िए, दूसरों को दीजिए. जेडीयू को लोकसभा में पांच सीट नहीं आएगी ये मैं लिख कर दे सकता हूं. तेजस्वी के पिता के समय से जापान देश है कोई आज नहीं बना है. कुछ लेकर आएं तो अच्छी बात है. 

यह भी पढ़ें- Bihar: कतर में इंडियन नेवी के 8 पूर्व नौसैनिकों को हुई फांसी की सजा पर बोले बीजेपी विधायक- 'हम बचाना जानते हैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget