एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: 'एक ही गाय को कितनी बार दुहेंगे?', प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर तंज

Bihar Politics: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर गया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने लालू यादव और जीतन राम मांझी को भी निशाने पर लिया है.

Prashant Kishor News: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार (01 नवंबर) को गया में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को निशाने पर लिया. प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार आएंगे तो कहेंगे कि हमने इतना काम कर दिया है. लालू के जमाने में छह बजे गया बंद हो जाता था. आज आठ बजे खुला रहता है. कितना बजे बंद होता था जनता ने यह मान लिया है. उसके बदले में 18 साल तक मुख्यमंत्री बना दिया. अब यह बताओ कि गया-पटना बेंगलुरु और हैदराबाद कब बनेगा? एक ही गाय को कितनी बार दुहेंगे? 

पीके ने कहा कि बिहार में कोई भी नेता जाति की राजनीति कर ही नहीं रहा है. लोगों को लग रहा है कि लालू-नीतीश और मांझी जाति की राजनीति करते हैं. लालू-नीतीश और मांझी सभी जाति की राजनीति नहीं करते हैं. अगर लालू यादव जाति की राजनीति करते तो यह कहते कि यादव समाज का कोई काबिल आदमी आरजेडी का नेता बनेगा.

आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि जीतन राम मांझी मुसहर समाज की बात नहीं कर रहे कि हमारी पार्टी में मांझी समाज का कोई नेता होगा. वे तो यह कह रहे हैं कि मैं मंत्री बन गया, मेरा लड़का मंत्री बन गया, अब मेरी बहू को भी विधायक बनाओ. वह किसी मांझी समाज के बच्चे को स्वीकार नहीं करेंगे. लालू और मांझी अकेले नहीं हैं, बिहार में जो नेता है वो अपनी और अपने बच्चे की बात कर रहा है. जाति में हमलोग उलझे हुए हैं.

'जन सुराज ने दो साल में नहीं मांगा जाति पर वोट'

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा, "जन सुराज ने दो वर्षों में कहीं भी जाति पर वोट मांगा हो बताइए? या किसी के खिलाफ धरना प्रदर्शन आंदोलन किया हो? हमने तो बिहार की राजनीति की धुरी को बदलकर पढ़ाई और पलायन रोकने के लिए कहा है. मंच से मैं वोट न मांग रहा हूं न यह कह रहा हूं कि किसको वोट दो. वोट देना आपका निर्णय है."

दूसरी ओर झारखंड चुनाव पर पीके ने कहा कि हमारा पूरा फोकस बिहार में है. आने वाले कई वर्षों तक कम से कम 8 से 10 वर्षों तक बिहार पर फोकस है. बिहार की व्यवस्था को सुधारना है. 10 अग्रणी राज्य में बिहार कैसे शामिल हो, यहां सत्ता और व्यवस्था का परिवर्तन कैसे हो, इस पर फोकस है.

यह भी पढ़ें- 'आप सलमान खान को या...', फेसबुक लाइव आए पप्पू यादव, बिना नाम लिए इस BJP नेता पर बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget