एक्सप्लोरर

Prashant Kishor Party: जन सुराज ने बेलागंज और इमामगंज से किसे बनाया प्रत्याशी? प्रशांत किशोर ने खुलकर की तारीफ

Jan Suraaj Candidate: बिहार के उपचुनाव में जनसुराज ने गया की दो सीटों से अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं. जन सुराज ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंकी हुई है.

Prashant Kishor Party: बिहार की चार सीटों पर उपचुनाव होने वाला है. इस उपचुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की पार्टी काफी सक्रिय दिख रही है. जन सुराज ने गया में आज (19 अगस्त) बेलागंज और इमामगंज सीट से प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया. बेलागंज से प्रोफेसर खिलाफत हुसैन और इमामगंज से डॉक्टर जितेंद्र पासवान के नाम का ऐलान किया है. बता दें कि प्रोफेसर खिलाफत हुसैन मिर्जा गालिब कॉलेज में 2002-2017 तक गणित के विभागाध्यक्ष रहे हैं. वहीं, डॉक्टर जितेंद्र पासवान एक शिशु रोग विशेषज्ञ हैं.

तीन सीटों पर जन सुराज के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

जन सुराज बिहार की चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव में उतरने का फैसला किया है. चार में तीन सीटों पर जनसुराज ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने पहले ही तरारी विधानसभा सीट से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल श्रीकृष्ण सिंह के नाम की घोषणा की थी. वहीं, शनिवार को दो सीटों पर उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगा दी. इस चुनावी माहौल में प्रशांत किशोर की पार्टी काफी एक्टिव है. सबसे पहले अपना पत्ता खोल दिया है. इससे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.

गया की बैठक में हुआ था हंगामा

वहीं, गया में आयोजित जन सुराज की बैठक में शुक्रवार की रात जमकर हंगामा हुआ. यह बैठक विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर आयोजित की गई थी. बैठक का मुख्य उद्देश्य बेलागंज विधानसभा सीट से एक मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट देने का निर्णय लेना था, लेकिन इस बैठक में प्रशांत किशोर के सामने ही कार्यकर्ता भिड़ गए और वे तोड़ फोड़ शुरू कर दिए. यह नजारा देख प्रशांत किशोर भी नाराज हो गए. उन्होंने कार्यकर्ताओं को कड़ी शब्दों में नसीहत दी. उन्होंने कहा कि 'शांत रहिए. यह जनसुराज का महफिल है जनसुराज का मजलिस है. इत्मीनान से सुनिए. नारा लगाओगे तो गर्दन कट जाएगा.' वहीं, इस प्रकरण पर अब सियासत शुरू हो गई है और राजनीतिक पार्टियों के निशाने पर प्रशांत किशोर आ गए हैं.

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor: गया में प्रशांत किशोर की सभा में हुआ बवाल, PK बोले- नारा लगाओगे तो कट जाएगा गर्दन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget