एक्सप्लोरर

'जन सुराज' में किस वर्ग की कितनी भागीदारी? यादवों को कितना? प्रशांत किशोर का 'फॉर्मूला' OUT!

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर ने कहा कि लिख लीजिए, अपने जीवन काल में एक ऐसा बिहार भी हम लोग देखेंगे जिसमें हरियाणा, पंजाब, गुजरात महाराष्ट्र के लोग रोजी-रोजगार करने बिहार आएंगे.

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर दो अक्टूबर 2024 को अपनी पार्टी लॉन्च करने जा रहे हैं. जन सुराज दल बनने जा रहा है. रविवार (28 जुलाई) को पटना के बापू सभागार में उन्होंने पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों को बुलाया था और कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसमें जिला और प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर प्रशांत किशोर ने यह भी बता दिया कि जन सुराज में किसकी कितनी भागीदारी होगी.

प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज की समानता का मंत्र है कि हर समाज में काबिल आदमी है. हर काबिल आदमी किसी न किसी समाज का है. अगर बांटने वाले की नीयत में खोट नहीं है तो यह संभव है कि हर समाज को उसके संख्या बल के अनुसार भागीदारी मिल जाए. जब दल बनेगा आप ये देखिएगा.

उदाहरण देकर प्रशांत किशोर ने समझाया फॉर्मूला

पीके ने कहा, "कुछ लोग कहते हैं कि यादव हमको वोट नहीं देंगे, कोईरी-कुशवाहा तो नीतीश कुमार और बीजेपी के साथ है. तो हम यहां जात की बात करने नहीं आए हैं, लेकिन उदाहरण देकर बता रहे हैं कि अगर यादव समाज की 15 प्रतिशत जनसंख्या है तो जन सुराज में 15 प्रतिशत भागीदारी उस समाज की होगी. वोट मिले या ना मिले."

'2025 में जनता का राज बनाएंगे'

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि एक बात लिख लीजिए अपने जीवन काल में एक ऐसा बिहार भी हम लोग देखेंगे जिसमें हरियाणा, पंजाब, गुजरात महाराष्ट्र के लोग रोजी-रोजगार करने बिहार आएंगे. उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों से कहा कि आप प्रशांत किशोर या जनसुराज से नहीं जुड़े हैं, आप पदयात्रा से नहीं जुड़े हैं, आप उन लोगों के साथ जुड़े हैं जो वर्षों से बिहार में एक नया विकल्प बनाने के लिए लड़खड़ा रहा है. विकल्प के अभाव में समझते हुए भी गलत लोगों का चुनाव कर रहा है. ये राजनीतिक सभा नहीं है. नारा लगाने के लिए आप नहीं आए हैं. 2025 में जनता का राज बनाएंगे.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: 'जन सुराज' बनेगा दल तो कौन होगा इसका अध्यक्ष? प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गयाजी में आज से विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल
गयाजी में आज से विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल
बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget