एक्सप्लोरर

बिहार में हार के बाद प्रशांत किशोर ने बनाया नया प्लान, जनसुराज में हो रहा यह बड़ा बदलाव

Prashant Kishor Jan Suraaj News: बिहार चुनाव हार के बाद प्रशांत किशोर ने जनसुराज में बदलाव शुरू कर 15 महासचिव नियुक्त किए है. ताकि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर आगामी चुनावों की तैयारी की जा सके.

बिहार विधानसभा चुनाव में पिछले साल मिली करारी हार के बाद प्रशांत किशोर अब अपनी पार्टी जनसुराज को फिर से मजबूत करने में जुट गए हैं. चुनावी नतीजों के बाद पार्टी संगठन को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है और अब इसमें बड़े बदलाव शुरू कर दिए गए हैं. इसी कड़ी में जनसुराज ने बिहार में संगठन को विस्तार देते हुए 15 नए प्रदेश महासचिव नियुक्त किए हैं.

माना जा रहा है कि यह कदम जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के लिए उठाया गया है. प्रशांत किशोर का फोकस अब संगठन को सक्रिय करने और आने वाले चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार करने पर है.

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी नई टीम

जानकारी के अनुसार, ये महासचिव संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी. इन नियुक्तियों में जातिगत संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है. जिसमें यादव, सहनी, मांझी, ब्राह्मण, मुस्लिम समेत अन्य जातियों को तरजीह दी गई है.

इसमें  प्रदेश महासचिव में दरभंगा से सुरेंद्र मोहन यादव, सहरसा से नवल किशोर सिंह, सीवान से हसमुद्दीन खान, मुजफ्फरपुर से शत्रुघ्न सहनी, भागलपुर से अरविंद साह, किशनगंज से डॉ. विजय कुमार, सारण से ब्रिजेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना भवानी को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, गया से नरेश माझी, वैशाली से सुरेश पटेल, कैमूर से हेमंत चौबे, लखीसराय से अमित सागर, पूर्वी चंपारण से सुबोध यादव, पूर्णिया से मो. इतेफाक आलम, बेगूसराय से संजय गौतम और दरभंगा से समीउल्लाह शमीम को महासचिव का पदभार दिया गया है.

ये भी पढ़िए- 'गोबर पर जितना भी घी डालिए, महक घी की नहीं आती', लोकसभा में ऐसा क्यों बोले पप्पू यादव?

पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया तेज

विधानसभा चुनाव में सुपड़ा साफ होने के बाद प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया तेज कर दी है. चुनावी नतीजों के बाद ही पार्टी की पंचायत और प्रदेश स्तर की इकाइयों को भंग कर दिया गया था. अब नए सिरे से संगठन को खड़ा करने की कवायद शुरू हो गई है. हाल ही में पीके ने पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से बिहार नवनिर्माण यात्रा की शुरुआत भी की है.

ये भी पढ़िए- नालंदा मंदिर हादसा: श्रद्धालुओं की मौत पर धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष के बयान से बवाल, ऐसा क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े
बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े
गया में हाफ एनकाउंटर: दारोगा के बेटों को गोली मारने वाले दोनों आरोपी घायल
गया में हाफ एनकाउंटर: दारोगा के बेटों को गोली मारने वाले दोनों आरोपी घायल
बिहार: MLC की 8 सीटों पर आज वोटिंग, नीरज कुमार ने कहा- 'नीतीश मॉडल पर वोट..'
बिहार: MLC की 8 सीटों पर आज वोटिंग, नीरज कुमार ने कहा- 'नीतीश मॉडल पर वोट..'
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?

Embed widget