एक्सप्लोरर

Bihar Politics: किसके लिए B टीम हैं प्रशांत किशोर? नीतीश या बीजेपी? जवाब देते हुए PK ने 'सच' से उठाया पर्दा

Prashant Kishor Reaction on B Team: समस्तीपुर के सरायरंजन में मंगलवार को पीके ने बयान दिया. कहा कि बिहार के नेताओं ने अपना दिमाग ताखा पर रख दिया है.

समस्तीपुर: जन सुराज के तहत पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने मंगलवार (11 जुलाई) को बीजेपी और जेडीयू के नेताओं पर तीखा हमला किया. उनको लेकर बीजेपी वाले कभी कह रहे थे कि वो सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की बी टीम हैं तो वहीं मुख्यमंत्री की पार्टी वाले कह रहे थे कि वो बीजेपी की बी टीम हैं. इस पर खुद पीके ने जवाब दिया और हमला किया.

प्रशांत किशोर ने कहा कि हम नौ महीने से ये बात सुन रहे हैं. मान लीजिए हम किसी पार्टी की बी टीम हैं और उस पार्टी वाले की हिम्मत ही नहीं है कि रोड पर चले और मैं नौ महीने से रोड पर चल रहा हूं. बीजेपी वाले कह रहे हैं कि हम नीतीश कुमार की बी टीम हैं और नीतीश कुमार की पार्टी वाले कह रहे हैं हम बीजेपी की बी टीम हैं. पहले तो वे आपस में ही तय कर लें कि हम किसकी बी टीम हैं. आप बताइए, हम अपना घर-परिवार छोड़कर, सुख-सुविधा, ऐशो-आराम छोड़कर नौ महीने से गांव-गांव पैदल चल रहे हैं. किसी की बी टीम के लिए नहीं.

'ए टीम, बी टीम ने बिहार को बर्बाद कर दिया'

बिहार के नेताओं के जनता से जुड़े होने के दावों की पोल खोलते हुए प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर के सरायरंजन में कहा कि इन लोगों ने अपना दिमाग ताखा पर रख दिया है. ए टीम, बी टीम करके नेताओं ने पूरे बिहार को बर्बाद कर दिया है. जब आपको अपने बच्चों की चिंता नहीं है, तो भोगिए. हमको बी टीम कहिए, सी टीम कहिए मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है. जनता से कहा कि हमको यहां आकर कोई पैसा नहीं कमाना है और न हमें यहां नेतागिरी करनी है. बिहार का नेता कोई क्या पाएगा जीवन में उससे तो बड़ा पाकर और छोड़कर मैंने 10 साल की राजनीति में हासिल कर लिया है.

पीके बोले- मैं तो बस अपना काम कर रहा हूं

अंत में पीके ने कहा कि हमें ए टीम और बी टीम बनने की क्या जरूरत है? कहा- "जो हमें बी टीम करार दे रहे हैं, ऐसा कोई भी विधायक यहां आया है किसी की खबर लेने? जो दो-दो बार से जीते हैं, जिनके बाप-दादा पूर्व विधायक, मंत्री हैं वे मेरी खोज खबर लेने के लिए आए हैं? अगर, आप उनकी बात सुन लीजिएगा, तो भोगिए. मैं तो बस अपना काम कर रहा हूं. जो मैं समझता हूं, जो बिहार के लिए जरूरी है वो मैं कर रहा हूं. बिहार के लोगों को सजग होने की जरूरत है."

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: मुकेश सहनी 'खेल' करने वाले हैं? तेजस्वी पर हुए नरम तो बीजेपी पर हो गए आक्रामक, कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget