एक्सप्लोरर

उपचुनाव में करारी हार के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, कहा- 'बिहार में जो परिणाम आया है...'

Bihar Bypoll Result 2024: प्रशांत किशोर ने कहा कि जो सरकार चल रही है उसमें जनता का विश्वास है तो सरकार चलती रहे. हम लोग का जो प्रयास कर रहे हैं करते रहेंगे. 

Prashant Kishor: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का नतीजा शनिवार (23 नवंबर) को जारी हो गया. चारों सीट पर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की करारी हार हुई है. इस हार के बाद प्रशांत किशोर ने पहली प्रतिक्रिया दी है. पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीके ने कहा कि बिहार में जो परिणाम आया है जीतने वालों को बधाई. जनता का जो निर्णय है वो नीतीश कुमार और बीजेपी की सरकार के समर्थन में है, लोगों ने वोट दिया है. जो सरकार चल रही है उसमें जनता का विश्वास है तो सरकार चलती रहे. हम लोग का जो प्रयास कर रहे हैं करते रहेंगे. 

पीके ने मीडिया से कहा कि जन सुराज और जन सुराज अभियान दोनों को दो तरीके से देखिए. जन सुराज अभियान जो है उसको बिहार में स्थापित करने में, बिहार के घर-घर तक पहुंचाने में दो साल का वक्त लगा है. जब इसकी शुरुआत हुई तो बहुत लोगों ने यह कहा कि बिहार में तो इसकी जरूरत ही नहीं है. कोई मानेगा नहीं, सुनेगा नहीं, लेकिन बिहार के एक बड़े जनमानस में आज जन सुराज की परिकल्पना को लेकर एक सकारात्मक सोच बनी है. एक महीना पहले जन सुराज दल बना है. एक महीने में आज 10 प्रतिशत वोट लाकर जन सुराज ने शुरुआत की है. 

'जन सुराज एक महीना पुराना दल...'

प्रशांत किशोर ने कहा, "मैं ये नहीं कह रहा हूं कि 10 प्रतिशत वोट बहुत बड़ा होता है लेकिन बीजेपी यहां देश की सबसे बड़ी पार्टी है उसको 21 परसेंट वोट मिला है. आरजेडी को 20 और जेडीयू को 11 फीसद वोट मिला है. इससे और बेहतर हो सकता था, लेकिन जन सुराज एक महीना पुराना दल है. सिंबल 10 दिन पुराना है. कैंडिडेट नए हैं. उन क्षेत्रों में चुनाव हुआ है जिन क्षेत्रों में जन सुराज की पदयात्रा नहीं हुई है. जन सुराज का कोई संगठन नहीं है. हालांकि यह कोई बहाना नहीं है. इससे बढ़िया प्रदर्शन हो सकता था."

प्रशांत किशोर ने कहा कि 10 प्रतिशत वोट आया है. अगर एक प्रतिशत भी आता तो भी हमारे अपने प्रयास में, कमिटमेंट में, बिहार को सुधारने के जज्बे में उसमें कमी नहीं आने वाली है. अगर 10 साल भी लगेगा तो प्रशांत किशोर इस जन सुराज अभियान से पीछे हटने वाले नहीं हैं. आज 10 प्रतिशत जनता बिहार की मानी है, वो भी दिन आएगा जब 30 प्रतिशत और 30 प्रतिशत बिहार की जनता मानेगी. जब तक नहीं मानेगी तब तक प्रयास चलता रहेगा.

यह भी पढ़ें- Vishal Prashant: पिता से सीखे गुर... 34 की उम्र में ही तरारी का किला ढाहा, कौन हैं युवा 'खिलाड़ी' विशाल प्रशांत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget