एक्सप्लोरर

Watch: तमिलनाडु मामले पर प्रशांत किशोर ने पुलिस को दी चुनौती, कहा- वीडियो फेक है तो मुझ पर केस कर दीजिए

Prashant Kishor Statement: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति में इन दिनों काफी सक्रिय हैं. वहीं, शनिवार को उन्होंने तमिलनाडु मामले को लेकर बयान दिया.

पटना: तमिलनाडु (Tamil Nadu) में कथित बिहारी मजदूरों पर हिंसा मामले को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने शनिवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने तमिलनाडु और बिहार पुलिस (Bihar Police) को चुनौती देते हुए कहा कि इस घटना को लेकर दो वीडियो मैंने ट्वीट किया है अगर वह फेक है तो आप मुझ पर केस कर दीजिए. दोनों वीडियो सब के सामने है. जिन लोगों ने फेक वीडियो वायरल (Viral Video) किया है उन पर कारवाई हो लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बिहारी मजदूरों के साथ घटना नहीं हुई है. तमिलनाडु पुलिस (Tamil Nadu Police) ने भी वीडियो साझा की है. रेल में मारपीट की घटना हुई है और उस मामले में गिरफ्तारी भी हुई है.

'हिंदी भाषियों को घर-घर में जाकर मारेंगे'

प्रशांत किशोर ने कहा कि तमिलनाडु के एक बड़े लीडर हैं जिसका वीडियो मैंने जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि हिंदी भाषियों को घर-घर में जाकर मारेंगे और सात दिन के अंदर उनको भागना पड़ेगा. 13 फरवरी की यह घटना है और 12 फरवरी को उस नेता ने यह बयान दिया था. तमिलनाडु और केरल में मारपीट की घटना की स्थिति साफ नहीं है लेकिन पिछले कई महीनों से इस तरह की बयानबाजी चल रही है और उसमें कई तरह के लोग शामिल हैं.

हिंदी भाषियों के खिलाफ घटना हुई है- प्रशांत किशोर 

आगे चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि जब सामाज और राजनीति के जिम्मेदार लोग इस तरह के बयान देंगे तो उसका एक असर ये भी हो सकता है. ऐसी बात नहीं है कि वहां पर ऐसी घटना हुई ही नहीं है. वो बात अलग है कि किसी ने फेक वीडियो उस घटना के नाम पर वायरल कर दिया हो लेकिन हिंदी भाषियों के साथ वहां पर बदसलूकी हुई है. जो लोग तमिलनाडु को समझते हैं उनको पता है कि तमिलनाडु के कोंगू इलाके में हिंदी भाषियों के खिलाफ इस तरह की घटना हुई है. मैं फिर से साफ तौर पर कह रहा हूँ कि जो लोग वहां भाषण दे रहे हैं और तमिलनाडु के लोगों को हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ भड़का रहे हैं उन पर निश्चित कार्रवाई होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Rajshree Yadav in Hospital: तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री अस्पताल में भर्ती, ED की लंबी सर्च ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget