एक्सप्लोरर

'प्राइवेट स्कूल में फ्री पढ़ेंगे 15 साल से कम उम्र के बच्चे', सरकार बनने से पहले प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश सरकार पढ़ाई के नाम पर हर वर्ष 50 हजार करोड़ खर्च कर रही है, लेकिन 50 बच्चे भी नहीं पढ़ रहे. पढ़िए और क्या कुछ कहा है.

Prashant Kishor: बिहार में अगले साल 2025 में विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में अगर जन सुराज की सरकार बनी तो 15 साल से कम उम्र के बच्चों की पढ़ाई प्राइवेट स्कूल में फ्री हो जाएगी. इतना ही नहीं बल्कि किताब और कपड़ों के साथ पढ़ाई का पूरा खर्च सब मुफ्त में होगा. सरकार बनने से पहले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने ये बड़ा ऐलान किया है.

शुक्रवार (30 अगस्त) को प्रशांत किशोर की ओर से यह बयान जारी करते हुए कहा गया है कि यह व्यवस्था सरकारी स्कूलों भी लागू होगी. उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था पूरे देश के किसी भी राज्य में अभी तक नहीं है. इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश सरकार पढ़ाई के नाम पर हर वर्ष 50 हजार करोड़ खर्च कर रही है, पर आप ही बताइए कि उन 50 हजार करोड़ से क्या 50 बच्चे भी पढ़े हैं? उन्होंने कहा, "हमारा यह संकल्प है कि हम इन्हीं 50 हजार करोड़ को सही तरीके से खर्च करके आपके बच्चों को अच्छी गुणवत्ता की पढ़ाई कराएंगे ताकि 15 वर्ष के बाद वह सरकार और व्यवस्था पर बोझ नहीं बनें"

पेंशन को लेकर नीतीश कुमार पर किया हमला

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार के गांवों में अकेले जीवन व्यापन कर रहे बुजुर्गों का दर्द समझते हुए आगे कहा कि जन सुराज अगले वर्ष के अंत से यह सुनिश्चित करेगा कि हर महिला-पुरुष जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, उन्हें कम से कम हर महीने 2000 रुपये की पेंशन मिले. उन्होंने पेंशन को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया. कहा कि इस महंगाई के दौर में मात्र 400 रुपये देकर क्या वह आप पर कोई एहसान कर रहे हैं? इस महंगाई के दौर में मात्र 400 रुपये में अपना जीवन व्यापन करना नामुमकिन है.

बता दें कि जन सुराज दो अक्टूबर को पार्टी के रूप में तब्दील होगा. इसके बाद 2025 के विधानसभा चुनाव में यह पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. प्रशांत किशोर करीब 2 साल से पदयात्रा कर रहे हैं. इस बीच वह कई बड़े दावे कर चुके हैं. अब देखना होगा कि 2025 के चुनाव में वह कितना सफल हो पाते हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार में बड़ी हलचल! RJD ने दिया चिराग पासवान को ऑफर, LJP-R बोली, 'इस बात का सबूत है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई अहम विधेयक, विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में
बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई अहम विधेयक, विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
Embed widget