एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: तेजस्वी की 'जन विश्वास यात्रा' पर प्रशांत किशोर मायूस, बोले- दिल तो आपने तोड़ा है

Bihar Politics: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति को लेकर काफी सक्रिय हैं. वहीं, रविवार को उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा.

पटना: तेजस्वी यादव 20 फरवरी से बिहार में ‘जन विश्वास यात्रा’ पर निकल रहे हैं. उनकी इस यात्रा को लेकर पत्रकारों ने प्रशांत किशोर से रविवार को सवाल पूछा. प्रशांत किशोर ने सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव और आरजेडी पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीते दिनों नीतीश कुमार ने भी समाधान यात्रा की थी, बिहार के कितने लोगों और बिहार की कितनी समस्याओं का समाधान हो गया? अभी राहुल गांधी न्याय यात्रा कर रहे हैं. बिहार के कितने लोगों को न्याय मिल गया? अब तेजस्वी के जन विश्वास यात्रा करने से क्या होगा? सबसे ज्यादा विश्वास आपने तोड़ा है.

'काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ाई जा सकती है'

प्रशांत किशोर ने कहा कि 30-32 सालों से बिहार में लालू-नीतीश का ही राज है. इतने सालों में गरीबी नहीं मिटी, पलायन रुका नहीं, रोजगार नहीं मिला. अब किस विश्वास की बात कर रहे हैं आप? जनता इतनी बेवकूफ नहीं है. लोग आएंगे विश्वास यात्रा में, कुछ लोग इकट्ठा भी हो जाएंगे, लेकिन, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ाई जा सकती है. जिन लोगों ने आरजेडी, लालू यादव के बेटे की सरकार देखी है वो जानते हैं ये जात-पात, हिन्दू-मुस्लिम, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से ऊपर उठकर राजनीति नहीं कर सकते हैं, ये इनका कैरेक्टर है. इन चार चीजों से ऊपर उठकर आरजेडी के लोग राजनीति नहीं कर सकते हैं?

तेजस्वी यादव 20 फरवरी से निकलेंगे जनविश्वास यात्रा

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में जनविश्वास यात्रा पर 20 फरवरी से निकलेंगे. पूरे बिहार में यह यात्रा जाएगी. 29 फरवरी को यात्रा का समापन होगा. महागठबंधन सरकार जाने व आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी यात्रा अहम मानी जा रही है. लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन का एजेंडा जनता को बताएंगे, केंद्र सरकार की नाकामियों को जोर शोर से उठाएंगे, बिहार की एनडीए सरकार को घेरेंगे. 20 फरवरी से यह यात्रा मुजफ्फरपुर से शुरू होगी.

ये भी पढ़ें: Upendra Kushwaha: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बदला नाम, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी सारी जानकारी, कही कई बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget