एक्सप्लोरर

Prashant Kishor ने इतिहास याद कर कांग्रेस की बखिया उधेड़ी, पूछा- राहुल गांधी को बिहार के मुद्दे पर कभी बोलते हुए सुना है?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. वहीं, बिहार की स्थिति को लेकर प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर निशाना साधा.

पटना: जन सुराज (Jan Suraaj) पदयात्रा के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने मुजफ्फरपुर में गुरुवार को बिहार के संदर्भ में राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को बिहार से क्या मतलब है? राहुल गांधी को बिहार में पिछली बार कब देखा था? बिहार के मुद्दे पर कभी बोलते हुए सुना है? कांग्रेस (Congress) ने तो 40 सालों तक बिहार को बर्बाद किया है. यही कारण है कि बिहार की जनता ने इतनी समझदारी दिखाई  कि कांग्रेस को बिहार से पूरे सिरे से काटकर फेंक दिया. आज कांग्रेस का बिहार में कोई नाम निशान नहीं है. 

'बिहार में कांग्रेस 1990 तक रूलिंग पार्टी हुआ करती थी'

प्रशांत किशोर ने कहा कि कई बार मुझसे पत्रकार कहते हैं कि आप कांग्रेस की शिकायत नहीं करते हैं. कांग्रेस ने जो बिहार में गलती की उसका पूरा खामियाजा उन्होंने भुगता. बिहार में कांग्रेस साल 1990 तक रूलिंग पार्टी हुआ करती थी. आज कांग्रेस का पांच प्रतिशत वोट बिहार में नहीं है. बिहार में 1990 के बाद से जो तीन दल हैं जो पिछले 32 सालों से बिहार को चला रहे हैं वो हैं लालू, नीतीश और बीजेपी तो इन तीनों पर सवाल नहीं खड़ा करेंगे तो क्या शिवसेना पर सवाल खड़ा करेंगे? 

कांग्रेस पर साधा निशाना

चुनावी रणनीतिकार ने आगे कहा कि गरीब की बात करने वाले ये लोग अभी बोल रहे हैं कि कर्नाटक में महिलाओं को तीन हजार रुपये देंगे. कर्नाटक की महिला ज्यादा गरीब है या बिहार की महिला ज्यादा गरीब है? अगर कर्नाटक की महिला को तीन हजार रुपये मिलना चाहिए तो कांग्रेस के लोग बिहार में सरकार में शामिल हैं तो जरा बताइए कि बिहार की महिलाओं को क्यों नहीं एक हजार भी दिलवा रहे हैं? ये किस भ्रम में आप लोग पड़े हैं. इन लोगों से क्या सवाल करें? जो आदमी अपने जीवन में बिहार के चार जिलों का नाम नहीं जानता है उससे क्या सवाल करें? 

प्रशांत किशोर के निशाने पर महागठबंधन और आरजेडी

आगे जन सुराज के सूत्रधार ने कहा कि कांग्रेस बिहार में अब कहीं है? मुजफ्फरपुर में बैठा हूं तो आप कहेंगे कि आप टिप्पणी क्यों नहीं कर रहे हैं? शिव सेना पर टिप्पणी नहीं कर रहे हैं, जेएमएम पर टिप्पणी नहीं कर रहे हैं. ये पार्टियां भी तो बिहार में चुनाव लड़ती हैं. बिहार को जेएमएम चला रही है ? बिहार को शिव सेना चला रही है? बिहार को अलग-अलगकालखंड में आरजेडी, जेडीयू और बीजेपी चला रही है. इन तीन पार्टियों से सवाल न करें तो किन पार्टियों से करें?

ये भी पढे़ं: Women Reservation Bill: 'आज इनके लोग अगर सांसद होते तो...', महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर विजय सिन्हा ने RJD को सुनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश से भी खराब भारत की आर्थिक हालत? कांग्रेस MP मनोज कुमार का बड़ा दावा
बांग्लादेश से भी खराब भारत की आर्थिक हालत? कांग्रेस MP मनोज कुमार का बड़ा दावा
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget