एक्सप्लोरर

Jan Suraj: 'हमको पता नहीं है...', नीतीश के इस जवाब पर जनता चुनाव में कहेगी आप कौन? प्रशांत किशोर का CM पर तंज

Prashant Kishor Statement: प्रशांत किशोर इन दिनों जन सुराज पदयात्रा के दौरान लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं. वहीं, गोपालगंज में शुक्रवार को एक बार प्रशांत किशोर ने सीएम पर हमला बोला है.

पटना: जन सुराज पदयात्रा के 111वें दिन गोपालगंज (Gopalganj) के बरौली प्रखंड में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) पहुंचे हुए हैं. इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के हर जवाब में 'हमको पता नहीं है' कहते हैं. अगले चुनाव में जनता कहेगी हमको नहीं पता नीतीश कुमार कौन हैं. नीतीश कुमार के जीवन में बस एक ही प्राथमिकता रह गई कि वह किसी भी तरह से मुख्यमंत्री बने रहें. चाहे वह बीजेपी (BJP) के साथ रहकर बने या लालटेन के साथ उन्हें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

'महागठबंधन का कुछ नहीं होने वाला है'

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के विरोध में कांग्रेस पार्टी 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रही है और हम देख रहे हैं उसमें कई राज्यों के विपक्ष के नेता शामिल हो रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार उस यात्रा में शामिल भी नहीं हुए. इसलिए यह महागठबंधन नीतीश कुमार द्वारा बनाई गई है, इससे उन्हें अपनी कुर्सी पर बने रहने में मदद मिल रही है. कई लोगों ने हल्ला मचाया कि नीतीश कुमार देश के स्तर पर महागठबंधन बना रहे हैं, मैंने उस दिन ही कहा था कि बिहार के बाहर इस महागठबंधन का कुछ नहीं होने वाला है.

17 साल बाद समाधान करने का एहसास हुआ- प्रशांत किशोर

नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि 17 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद उन्हें एहसास हुआ है कि कुछ समाधान करने की जरूरत है तो ये अच्छी बात है, लेकिन अपने बंगले से निकलकर परिसदन सर्किट हाउस में बैठकर अफसरों के साथ बैठकर परिचर्चा करना 'यात्रा' कैसे हो गई नीतीश कुमार पहले भी ऐसी 14 यात्राएं कर चुके हैं.

'यह किस तरह की यात्रा है?'

समाधान यात्रा के तहत का नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण  की सभी समस्याओं का समाधान उन्होंने चार घंटे में ही कर दिया.15 मिनट में उन्होंने पूर्वी चंपारण के सभी मसलों का समाधान कर दिया. गोपालगंज जिले में तो वे आये तक नहीं. प्रशांत किशोर ने कहा कि यह किस तरह की यात्रा है कि आप हेलीकॉप्टर से आए परिसदन में बैठे अपने चार अफसरों और तीन चाटुकार मंत्री को अगल-बगल में बैठाया और आपकी यात्रा पूरी हो गई. 

ये भी पढ़ें: Caste Based Census: जाति आधारित जनगणना के फैसले के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- हाई कोर्ट जाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget