एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: 'नीतीश कुमार इंजीनियर भी हैं', प्रशांत किशोर ने कहा- 'CM एक सवाल का जवाब दे देंगे तो उनका जूता सिर पर....'

Prashant Kishor Attack on Nitish Kumar: प्रशांत किशोर समस्तीपुर में रविवार को कई मुद्दों को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने बिहार को लेकर कई सवाल भी उठाया.

समस्तीपुर: जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraaj Padyatra) के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) समस्तीपुर में पदयात्रा कर रहे हैं. इस दौरान वह नेताओं और राजनीतिक दलों पर जमकर निशाना साध रहे हैं. वहीं, रविवार को उन्होंने कहा कि मुझसे जब पूछा गया कि सेमीकंडक्टर जैसी फैक्ट्री बिहार जैसे राज्यों में क्यों नहीं लगती है तो मैंने पत्रकारों को कहा कि बिहार सरकार की पूरी कैबिनेट को बुला लीजिए, जिसमें नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को भी बुला लीजिए जो इंजीनियर भी हैं. नीतीश कुमार अगर बता दें कि सेमीकंडक्टर होता क्या है तो हम उनका जूता अपने सिर पर लेकर चलने को तैयार हैं, उनकी पूरी कैबिनेट में बैठे मंत्री तक को नहीं पता होगा. बिहार में जब मंत्रियों को पता ही नहीं होगा कि सेमीकंडक्टर होता क्या है तो इसके फैक्ट्री के बारे में ये सोच भी कैसे सकते हैं? आज बिहार में जो मुख्यमंत्री हैं, उनको तो मालूम ही नहीं है ये सेमीकंडक्टर क्या चीज है.

'जाने दीजिए ये सब से कुछ होता है'

पिछले दिनों नीतीश कुमार ने कहा था कि मेरी उम्र 73 साल हो गई और भविष्यवाणी की थी कि 100 बरस में दुनिया समाप्त हो जाएगी. इस पर प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि ऐसी बातें दिखाता है कि वह भ्रम के शिकार हो गए हैं. ऐसी बातें दिखती है कि बिहार की आज ऐसी दुर्दशा क्यों है? नीतीश कुमार से ये सवाल जरूर होना चाहिए कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बिलियन डॉलर का नया इकनॉमिक बन रहा है, लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है, इस पर आपका क्या कहना है तो नीतीश कुमार कहेंगे छोड़िए जाने दीजिए ये सब से कुछ होता है, उनके हिसाब से नहीं होता होगा.

नीतीश कुमार पर साधा निशाना 

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार ने कहा कि सिर्फ 400 रुपए वृद्धा पेंशन देने से होगा. 10 साल पहले साइकिल बाटें, उससे बिहार की तरक्की होगी? इस आदमी ने पूरे बिहार को अनपढ़ और मजदूर बना दिया. नीतीश कुमार जैसे लोग चाहते हैं कि बिहार अनपढ़ बना रहे तभी जाकर इनको और इनके 9वीं पास तेजस्वी यादव जैसे आदमी को अपना नेता मानेगा.

नीतीश कुमार जैसे लोग 1960 में ही जी रहे हैं- प्रशांत किशोर

चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि आज दुनिया बात कर रही है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया बात कर रही है कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर लाखों लोगों को नौकरी मिल सकती है. हजारों बिलियन डॉलर का अर्थव्यवस्था खड़ी की जा सकती है. बिहार जैसे राज्य के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मोबाइल का प्रयोग करने से दुनिया खत्म होने वाली है. ऐसी चीजें दिखाता है कि बिहार की दुर्दशा क्यों है. नीतीश कुमार जैसे लोग 1960 में ही जी रहे हैं. धोती, कुर्ता-पायजामा पहनकर निकल गए तो उन्हें लगता है वही नेता है. आज देश में सेमीकंडक्टर की फैक्ट्री लगाने का प्रयास किया जा रहा है. फैक्ट्री पहले महाराष्ट्र में लगने की बात हो रही थी. आज गुजरात में लगाने की बात हो रही है. एक सेमीकंडक्टर लगाने की फैक्ट्री का खर्च 20 बिलियन डॉलर है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, बोले- 'वो लोकतंत्र को नष्ट कर महाराजा बनना चाहते हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाठी चले, गोली चले या गोला...
'लाठी चले, गोली चले या गोला..." पप्पू यादव ने दी पीएम मोदी को चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget