एक्सप्लोरर

Bpsc Teacher Recruitment: शिक्षक भर्ती में क्या आने वाली है अड़चन? प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर उठाया सवाल

Prashant Kishor News: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अपनी पदयात्रा के दौरान लगातार सीएम नीतीश सरकार को घेर रहे हैं. वहीं, शुक्रवार को उन्होंने शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया.

पटना: जन सुराज (Jan Suraaj) के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने शुक्रवार को शिक्षक भर्ती (Bpsc Teacher Recruitment) को लेकर महागठबंधन सरकार की कार्यशैली पर तंज कसते हुए कहा कि अभी बिहार सरकार का दावा है कि उन्होंने दो लाख रिक्तियां निकाली हैं, लेकिन नौकरी किसी को मिली नहीं है. आप जरा बताइए कि कितने लोगों को नौकरी दे दी. पहले एग्जाम होने दीजिए, पेपर लीक न हो, कोर्ट में केस न हो, अभ्यर्थी बहाल हो जाएं तब प्रचार कीजिएगा. नीतीश कुमार को घेरते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले साल 15 अगस्त को इन्होंने पटना के गांधी मैदान से कहा था कि मैं एक साल में दस लाख नौकरी दे दूंगा. अब नीतीश कुमार का वो समय पूरा हो चुका है, उन्हें जवाब देने की जरूरत है कि दस लाख नौकरी कहां है? ये आदमी भी सत्ता में रहने के लिए कुछ भी बोलने के लिए तैयार है. 

'बस दस लाख सरकारी नौकरी देकर दिखा दें'

प्रशांत किशोर ने कहा कि कोई ये पूछने वाला नहीं है कि आप 17 साल से मुख्यमंत्री हैं. आप घोषणा करने के लिए किस समय का इंतजार कर रहे थे. बीते साल जिस दिन इन्होंने घोषणा की है, मैंने उसी दिन कहा था कि अगर नीतीश कुमार 10 लाख सरकारी नौकरी दे दें, तो उनके समर्थन में ये पूरा अभियान वापिस ले लेंगे. यही नहीं उनका झंडा लेकर जीवन भर घूमेंगे, बस दस लाख सरकारी नौकरी देकर दिखा दें. नीतीश कुमार जैसे 100 मुख्यमंत्री भी आ जाएं, तो 10 लाख नौकरी नहीं दे सकते हैं.

तेजस्वी पर साधा निशाना

जन सुराज के सूत्रधार ने आगे तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि ये वही हैं जो कह रहे थे कि पहली कैबिनेट में साइन करेंगे और दस लाख नौकरी मिल जाएगी. ये वक्तव्य दिखाता है कि वो आदमी कितना अज्ञानी है. कैबिनेट में साइन होने से नौकरी मिलने का कोई प्रावधान संविधान में हमने तो नहीं देखा. कैबिनेट पदों की सृजन की बात कर सकती है, उसके लिए नियमावली है, सरकार की अपनी प्रक्रिया है. कोई नेता कैबिनेट में साइन कर नौकरी कैसे दे सकता है? बिहार की जनता को उसी समय सवाल पूछना चाहिए था कि भाई साहब आपने संविधान का भला कौन सा अध्याय पढ़ लिया, जिसमें ये पढ़ लिया कि कैबिनेट दस लाख लोगों को नौकरी दे सकती है.

ये भी पढ़ें: BPSC Teacher Exam: पटना परीक्षा देने पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थियों ने सुनाई व्यथा, कहा- नौकरी के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget