एक्सप्लोरर

Bihar Politics: प्रशांत किशोर बोले- आपके बच्चे मजदूर नहीं तो क्या कलेक्टर बनेंगे, स्कूल में खिचड़ी तो कॉलेज में बंट रही डिग्री

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. जहां बिल्डिंग है वहां शिक्षक नहीं हैं, जहां शिक्षक हैं वहां बिल्डिंग नहीं है.

समस्तीपुर: प्रशांत किशोर बीते करीब नौ महीनों से बिहार के गांव-गांव घूमकर पदयात्रा कर रहे हैं. फिलहाल वह समस्तीपुर में अपनी यात्रा को लेकर भ्रमण कर रहे हैं. इस दौरान वह राजनेताओं और पार्टियों पर जमकर निशाना साधते हुए लोगों को सही प्रतिनिधि चुनने की अपील भी कर रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने गुरुवार (13 जुलाई) को जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर सरकार को जमकर कोसा.

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. जहां बिल्डिंग है वहां शिक्षक नहीं हैं, जहां शिक्षक हैं वहां बिल्डिंग नहीं है. जहां दोनों है वहां शिक्षा नहीं है. मैं नौ महीने से गांव-गांव घूम रहा हूं बिहार की शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. नीतीश कुमार जैसे पढ़े-लिखे व्यक्ति 17 साल से शासन कर रहे हैं, इनका शासनकाल काले अध्याय के समान है. बिहार में शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हुई है. बिहार में दो पीढ़ियां अब नहीं सुधरेंगी. वे पढ़े-लिखे लोगों की बराबरी नहीं कर सकते हैं.

पीके ने कहा कि बिहार में जो शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हुई ह  वो समतामूलक शिक्षा नीति बनाने के चक्कर में हुई है. स्कूलों में पढ़ाई हो रही है या नहीं इसकी सरकार को चिंता नहीं है. सरकार ने सिर्फ गांव-गांव में स्कूलों को खोल दिया है. जहां नए विद्यालय नहीं खोले हैं, वहां स्कूलों को उत्क्रमित कर दिया है. बिहार में पूरी शिक्षा व्यवस्था नियोजित शिक्षकों और उत्क्रमित विद्यालयों के चक्कर में चल रहा है.

पीके बोले- खिचड़ी और डिग्री बंट रही

अंत में प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में सिर्फ स्कूली शिक्षा ही नहीं कॉलेज की शिक्षा का भी यही हाल है. जिन्हें लगता है कि बिहार में नियोजित शिक्षकों के कारण शिक्षा व्यवस्था बदहाल है, उन्हें कॉलेजों को भी देखना चाहिए. इन कॉलेजों को नियोजित शिक्षक तो नहीं चला रहे. कॉलेजों में तो पढ़ाई भी नहीं हो रही. स्कूलों में जहां खिचड़ी बंट रही है तो वहीं कॉलेजों में डिग्री बंट रही है.

बता दें कि प्रशांत किशोर 237 दिनों से पदयात्रा कर रहे हैं. बिहार में 2500 किलोमीटर से भी अधिक का सफर तय कर गांव-गांव घूम रहे हैं. गुरुवार को वे सरायरंजन और उजियारपुर के आठ गांवों में गए. इस दौरान कुल 12 किलोमीटर तक का सफर तय किया. ग्रामीण जनता को वोट की ताकत का एहसास दिलाया.

यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना में BJP नेता विजय सिंह की मौत पर अब सामने आए RCP सिंह, कहा- 'नीतीश कुमार हरिद्वार जाएं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले
'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget