एक्सप्लोरर

Bihar Politics: डर और घबराहट में जी रहे नीतीश कुमार? प्रशांत किशोर ने किया सवाल, कहा- 'अगर मैं मूर्ख था तो...'

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर ने मधुबनी के बरुबराही प्रखंड में कहा कि नीतीश कुमार बोलना कुछ शुरू करते हैं और बोल कुछ और जाते हैं. उम्र का असर दिख रहा है.

मधुबनी: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर तंज कसते हुए अपने सवालों के जवाब मांगे हैं. इतना ही नहीं बल्कि प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना भी साधा है. बयान जारी करते हुए सोमवार (06 नवंबर) को पीके ने कहा कि अगर मुझे किसी बात का ज्ञान नहीं है तो आपने (नीतीश कुमार) मुझे दो साल तक अपना एडवाइजर बनाकर अपने घर में क्यों रखा था?

'सामाजिक-राजनीतिक तौर पर अकेले पड़ गए नीतीश'

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपने ऊपर कांग्रेस और बीजेपी का एजेंट बनाए जाने पर भी हमला बोला. प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार की उम्र हो गई है. वो आदमी बोलना कुछ शुरू करते हैं और बोल कुछ और जाते हैं. उम्र का असर दिख रहा है. सामाजिक-राजनीतिक तौर पर अकेले पड़ गए हैं, उन्हें घबराहट होती है. जब परिस्थिति आपके अनुकूल न हो तो हर आदमी को डर-घबराहट होती है.

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि यह घबराहट का नतीजा है कि नीतीश कुमार कभी कह देते हैं कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा. अगर मैं विद्वान हूं, तो मैं मूर्ख नहीं हो सकता हूं. अगर आपको हम कह रहे हैं कि आप कांग्रेस में अपना दल विलय कर लीजिए तो इससे तो कांग्रेस को फायदा होगा तो फिर मैं बीजेपी का एजेंट कैसे हो गया?

'भाई कहना क्या चाहते हैं...?'

मधुबनी के बरुबराही प्रखंड में प्रशांत किशोर ने कहा, "नीतीश कुमार कभी कहते हैं कि प्रशांत किशोर बहुत होशियार आदमी है. कभी कह देते हैं कि प्रशांत किशोर ने कहा था कि जेडीयू का कांग्रेस में विलय करो. किसी वक्तव्य में कह देंगे कि प्रशांत किशोर बीजेपी का एजेंट है. कभी विद्वान बताते हैं तो बेवकूफ. अब इन चारों बातों को आप कागज पर लिखेंगे तो पता चलेगा कि "भाई कहना क्या चाहते हैं...?"

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'हकबका गए हैं...', अमित शाह के आरोपों का जवाब देते हुए नीतीश कुमार की जाति पर क्या बोल गए तेजस्वी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget