एक्सप्लोरर

'क्या हुआ तेरा वादा...', PM मोदी के भागलपुर आगमन से पहले पटना में RJD का पोस्टर वार

PM Modi Bihar Visit: भागलपुर में पीएम मोदी से आज लगभग 9 करोड़ 80 लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि हस्तांतरित करेंगे. बिहार दौरे को लेकर पोस्टर वार भी देखने को मिल रहा है.

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) भागलपुर आने वाले हैं. भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में वे बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. यहीं से देश के किसानों को 'किसान सम्मान निधि योजना' के तहत 19वीं किस्त देंगे. चुनावी साल में पीएम मोदी के बिहार आगमन पर विपक्ष लगातार बयानबाजी कर रहा है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने पटना में पोस्टर के जरिए पीएम मोदी पर हमला किया है और कई सवाल खड़े किए हैं. पोस्टर में लिखा है, "पूछती है जनता क्या हुआ तेरा वादा वो कसम वो इरादा." 

यह पोस्टर पटना में आरजेडी कार्यालय के बाहर लगा है. पोस्टर में बोल्ड अक्षर में लिखा गया है, "पूछती है जनता, क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम वो इरादा, मोदी जी मस्त मस्त." पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छह हाथों वाला कार्टून बनाया गया है. इसके साथ ही 2014 में जब पीएम मोदी बिहार आए थे तब उन्होंने एक जनसभा में बिहार को पैकेज देने की बात कही थी ऐसे में 'बिहार को कितना दूं' यह लिखकर तंज कसा गया है. साथ ही लिखा गया है कि 1.25 करोड़ देने का वादा भी फेल.

पोस्टर में किन-किन मुद्दों को दर्शाया?

पोस्टर में आरजेडी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कई मुद्दों को दर्शाया है. लिखा गया है, "महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी का वादा, "महंगाई कम कर दूंगा, पेट्रोल डीजल सस्ता कर दूंगा, 2022 तक किसानों की आय दुगनी कर दूंगा, 100 दिन में काला धन वापस लाऊंगा, देश से आतंकवाद खत्म कर दूंगा, देश को इकोनॉमी को 5 ट्रिलियन कर दूंगा, हर खाते में 15 लाख रुपये डालूंगा, 2022 तक 100 स्मार्ट सिटी बनाऊंगा, डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत करूंगा, 2022 तक गंगा को साफ कर दूंगा, पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दूंगा, 2022 तक हर भारतीय को पक्का मकान दूंगा, बौद्धिक कॉरिडोर का बिहार में निर्माण, एमएसपी लागू करूंगा, 2 करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष रोजगार का वादा, बिहार को विशेष राज्य के दर्जे का वादा." 

RJD नेता अरुण कुमार ने लगवाया पोस्टर

पोस्टर में पीएम मोदी की तस्वीर के नीचे आम जनता की तस्वीर लगाई गई है. पीएम के बगल में लिखा गया है मोदी जी मस्त-मस्त और जनता के पास लिखा गया है जनता है त्रस्त-त्रस्त. आरजेडी नेता भाई अरुण कुमार ने पोस्टर को लगवाया है जो पार्टी के प्रदेश महासचिव हैं. हालांकि इस तरह का पीएम मोदी पर हमला आरजेडी की ओर से पहले भी किया गया है. चुनावी साल में आज पहली बार पीएम मोदी बिहार आ रहे हैं तो आरजेडी ने एक बार फिर हमला बोला है.

यह भी पढ़ें: भागलपुर में 50 टन रेत से सैंड आर्टिस्ट ने बनाई PM मोदी की 20 फीट ऊंची कलाकृति, देखने के लिए उमड़ी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget