एक्सप्लोरर

'हिंदू समुदाय की दुकानों से करें दीपावली की खरीदारी', BJP नेता के विवादित बयान से बिहार में सियासी बवाल

Bihar News: दीपावली और धनतेरस से पहले बीजेपी के नेता हरीश द्वीवेदी के विवादित बयान से बिहार का सियासी पारा बढ़ गया है. पढ़िए उनके बयान पर बिहार में किसने क्या प्रतिक्रिया दी है.

Bihar Politics: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल में ही हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाली थी. उनकी इस यात्रा को लेकर विपक्ष लगातार हमला करता रहा. हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ने का आरोप लगता रहा. यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि दीपावली और धनतेरस से पहले बीजेपी के और नेता ने विवादित बयान दे दिया है जिससे बिहार का सियासी पारा बढ़ गया है. बीजेपी के बिहार प्रभारी रहे हरीश द्विवेदी ने सोमवार (28 अक्टूबर) को एक्स पर पोस्ट करते हुए दिवाली-धनतेरस पर हिंदू समुदाय की दुकानों से खरीदारी की अपील की है.

हरीश द्विवेदी ने एक्स पर लिखा, "मित्रों दीपावली का पवित्र पर्व कल से  प्रारंभ हो रहा है, उसी क्रम में कल धनतेरस का पवित्र त्यौहार है. हमारे सनातन धर्म में यह मान्यता है कि धनतेरस के शुभ दिन हम सब अपने सामर्थ्य के अनुसार कोई नई वस्तु की खरीदारी अवश्य करते हैं. साथियों आप सबको पता है इस समय एक समुदाय विशेष के कलुषित विचार वाले कट्टरपंथियों के द्वारा यह आह्वान बार बार किया जा रहा है कि उनके लोग किसी भी प्रकार की खरीदारी अपने समुदाय की दुकानों से ही करें. मैं आप सभी सनातनी भाइयों से प्रार्थना करता हूं ऐसे कट्टर पंथियों को आप का उचित जवाब यही होगा कि इस त्योहार पर आप सभी खरीदारी सनातनी भाइयों की दुकान से ही करें. हिंदू तन मन हिंदू जीवन.. रग रग हिंदू मेरा परिचय. शुभ दीपावली".

बिहार बीजेपी के नेता ने भी कर दिया बयान का समर्थन

हरीश द्विवेदी के इस पोस्ट पर बिहार में बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी समर्थन कर दिया है. बिहार बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा है कि यह तो उनका व्यक्तिगत विचार है, लेकिन हिंदू के पर्व त्योहारों में पवित्रता का विशेष महत्व है. इसी को लेकर हरीश द्विवेदी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानों से खरीदारी नहीं करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि एक समुदाय विशेष के लोगों ने हाल ही में घिनौनी हरकत की है जो खबरों में आई है. इससे हमेशा आशंका बनी रहती है कि फिर कोई गड़बड़ ना कर दे. हालांकि हरीश द्विवेदी का यह अपना विचार है.

इस तरह का बयान नकारात्मक: जेडीयू

बीजेपी नेता हरीश द्विवेदी के बयान पर बिहार जेडीयू की ओर से तीखी प्रतिक्रिया दी गई है. जेडीयू प्रवक्ता और मुस्लिम समुदाय से आने वाली अंजुम आरा ने कहा, "मुझे नहीं मालूम कि हरीश द्विवेदी जी ने किन परिस्थितियों में किन कारणों से इस तरह का बयान दिया है, लेकिन हमारे देश में गंगा-जमुना की संस्कृति है. छठ महापर्व में मुस्लिम महिला उपवास रखकर चूल्हा बनाती हैं. उस चूल्हे पर हिंदू धर्म की महिलाएं छठ व्रत करती हैं. हमारे देश और बिहार की संस्कृति इस तरह मजबूत है कि इस तरह के नकारात्मक बयान और विचार उनकी जड़ों को परेशान तो दूर की बात है, छू भी नहीं सकते हैं."

यह भी पढ़ें- Nawada News: नवादा में पिता-पुत्री पर फायरिंग, गोली लगने से युवती की मौत, कोडरमा से बेगूसराय जा रहे थे दोनों

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget