एक्सप्लोरर

दरभंगा AIIMS के निर्माण को केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद शुरू हुई सियासत, जानें- किसने क्या कहा?

जाले विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि हमें तो काफी खुशी है, यह उनसे पूछिए जो यह कह रहे थे कि हम झूठ बोल रहे एम्स नहीं बनेगा.

दरभंगा: केंद्र से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स की स्थापना को हरी झंडी मिलने के साथ मिथिला के केंद्र दरभंगा शहर से लेकर गांव तक जश्न का माहौल है. हालांकि एम्स निर्माण को लेकर क्षेत्रीय नेताओं का बयान आना शुरू हो गया है. इसी क्रम में जाले विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि हमें तो काफी खुशी है, यह उनसे पूछिए जो यह कह रहे थे कि हम झूठ बोल रहे एम्स नहीं बनेगा.

हम बीजेपी वाले जो बोलते हैं वो करते हैं

उन्होंने कहा कि यह उनसे पूछिये जो बोलते थे हवाई जहाज कब उड़ेगा? हमारे तो कप्तान ऐसे हैं जो बोलते हैं वो करते हैं. हमने कहा एम्स दरभंगा में बनेगा अब केंद्र से भी मंजूरी मिल गई अब मिथिला के लोग खुश हैं. छठ के पहले हवाई जहाज के भी उड़ान भरने लगेगी. हम बीजेपी वाले हैं जो बोलते हैं वो करते हैं.

कांग्रेस ने रखी है विकास की नींव

वहीं कांग्रेस के भावी उम्मीदवार ऋषि मिश्रा ने कहा कि एम्स का निर्माण मिथलांचल में हो रहा है बहुत अच्छी बात है. घोषणा हुई है कि एम्स यहां बनेगा. चुनाव के 15 दिन पहले बीजेपी ने घोषणा की, कि दरभंगा में एम्स बनेगा. लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए इस देश में शैक्षणिक, इंडस्ट्रियल या जितने भी ऐसे स्ट्रक्टर हैं सबकी नींव कांग्रेस पार्टी ने रखी है. नींव मजबूत है देश है का इसलिए यह देश आज आगे बढ़ रहा. इस बात को हमें बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए.

दरभंगा में बनेगा बिहार का दूसरा एम्स

बता दें कि दरभंगा एम्स पटना के बाद बिहार का दूसरा एम्स होगा. इसका निर्माण होने के साथ एक छत के नीचे मरीजों को सभी तरह के इलाज और जांच की सुविधा मिलेगी. केंद्रीय केबीनेट से मंजूरी मिलने के बाद लोगो की उम्मीदों को पंख लगे हैं. लोग इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार को बधाई दे रहे हैं. दिल्ली में स्थानीय सांसद गोपाल जी ठाकुर के आवास पर जाकर मिथिला के लोगों ने मधुबनी के सांसद डॉ.अशोक यादव की मौजूदगी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए ढोल-नगाड़े, गुलाल की होली खेल एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया.

अन्य राज्यों का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर

मिथिला के लोगों को कल तक किसी भी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए राजधानी पटना और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में जाना पड़ता था. जिससे लोगों का आर्थिक नुकसान होता था साथ ही परेशानी भी होती थी. लेकिन सरकार के इस फैसले के साथ ही प्रदेश में इस सब परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. अब मरीजों को उच्चस्तरीय उपचार की सुविधा 24 घंटे दरभंगा में ही मिलेगी.

यह भी पढ़ें -

बिहार में शुरू हुई टी-शर्ट पॉलिटिक्स, जनता तक पहुंचने के लिए विपक्ष ने निकाला ये कमाल का तरीका

बिहार के 67% विधायक करोड़पति, RJD के सबसे ज्यादा 41 फीसदी विधायक दागी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget