एक्सप्लोरर

बिहार विधान सभा चुनाव में तुरुप का पत्ता-दलित कार्ड खेलने में जुटे राजनीतिक दल

राजनीतिक दलों में दलित कार्ड खेलने की मची होड़ एक तरफ एनडीए तो दूसरी तरफ महागठबंधन दलितों को भुनाने में जुटी तो इनसे खफा दलों ने भी नही छोड़ी कोई कसर

पटना:बिहार के चुनावी अखाड़े में उतरने से पहले तमाम राजनीतिक दलों में दलित कार्ड खेलने की होड़ मची हैं,अब बात एनडीए की हो या महागठबंधन की.जेडीयू ने चुनावी कार्ड खेलते हुए अशोक चौधरी को प्रदेश की कमान सौंप दी. तो भला  महागठबंधन कैसे पीछे रहती और बसपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष  भरत बिंद को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने  राजद में शपथ दिला दी.इस दलित कार्ड के खेल में अपनी बाजी आजमाने में किसी दल ने कोई कसर नही छोड़ी और महागठबंधन से अलग हुए रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने हाथी की सवारी कर ली यानी बसपा से हाथ मिला ली. तो पप्पू यादव भीमराव अंबेडकर के पौत्र से दोस्ती गांठने के पहले चंद्रशेखर रावण से हाथ मिला चुके हैं और अब कांग्रेस ने अपने दलित चेहरे उदित राज को उतारा मैदान में. दलित कार्ड पर जेडीयू का बयान इस दलित प्रेम पर सबकी दलील है.जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन का कहना है कि नीतीश कुमार ने जातिय बंधनों को तोड़ा है.और तमाम दलित कल्याण कारी योजनाओं की शुरुआत की है जहां तक पार्टी में दलित के जिम्मेदारी की बात है तो पार्टी ने एक सवर्ण और एक दलित को प्रतिनिधित्व सौंपा है. आरजेडी का दलित प्रेम दलित की राजनीति का दावा करने वाली पार्टी राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी की माने तो चुनाव के समय दलित कार्ड खेलने से कुछ नही होगा लालू जी हमेशा दलित के साथ थे.जहां तक जेडीयू की बात है तो पहले तो दलित नेता श्याम रजक को उखाड़ फेंका और अब दलित कार्ड खेल रहे हैं बाकि अन्य पार्टियों के बारे में बस यही टिप्पणी दी की ये सारे तो पलटू राम हैं.अब चुनावी रंग में दलितों को चेहरा बनाने की कोशिश में जुटी तमाम राजनीतिक पार्टियों के लिए ये दलित कार्ड तुरुप का पत्ता साबित होता है या नही ये तो चुनाव परिणाम के बाद हीं पता चलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget