एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की तारीफ की, RJD पर कहा- 'पहले वाले लोग काम ठीक नहीं करते थे'

PM Modi Bihar Visit: बोधगया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का स्वागत किया. 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 14 परियोजनाओं का उद्घाटन करने से पहले उनका धन्यवाद किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार, 22 अगस्त) बिहार दौरे पर हैं. यहां पीएम मोदी बिहारवासियों को 13 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये के बिजली, सड़क और रेल प्रोजेक्ट्स की सौगात दे रहे हैं. बिहार के गयाजी जिले के बोधगया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का स्वागत किया.

स्वागत में सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "खुशी की बात है कि पीएम बोधगया पधारे हैं. आप सब हाथ जोड़कर पीएम का स्वागत करिए. कितनी बड़ी बात है कि पीएम आपके बीच पधारे हैं. आज यहां से राज्य भर की बिजली, सड़क एवं नगर विकास से संबंधित 14 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जा रहा है."

सीएम नीतीश कुमार ने आगे बताया, "दो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है. बहुत बड़ी बात है. इन सबकी लागत 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक है. इनसे बिहार को फायदा होने वाला है. इसके लिए मैं पीएम मोदी को हृदय से नमन करता हूं."

'पहले की सरकार में खराब थी गयाजी की हालत'- नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा, "आज यहां के बाद पीएम द्वारा बेगूसराय के सिमरिया जाकर नवनिर्मित गंगा ब्रिज का भी उद्घाटन किया जा रहा है. गया जी और बोधगया में लाखों लोग आते हैं. पहले यहां बुरी हालत थी. पहले वाले लोग काम ठीक नहीं करते थे. जब हमारी सरकार आई तब काम करना शुरू किया."

जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी का किया स्वागत
गया जी में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने 13000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया. उनके साथ मंच पर सीएम नीतीश और एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. 

'पीएम की प्राथमिकता है विकसित बिहार'- चिराग पासवान
वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर कहा, "बिहार प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता है. उनका 9वीं बार बिहार आना दर्शाता है कि उन्होंने विकसित बिहार का लिया है. वे एक बार फिर हजारों-करोड़ों की सौगात बिहारियों को समर्पित करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget