एक्सप्लोरर

Pitru Paksha Mela 2023: पितृ पक्ष पर नहीं आ सकते गया तो ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग, विदेश से भी कर सकेंगे ई-पिंडदान

Gaya E-Pind Daan: 28 सितंबर से 14 अक्टूबर तक मेला चलेगा. ऐसी मान्यता है कि इस पितृ पक्ष मेले की अवधि में अपने पूर्वजों का पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है.

गया: 28 सितंबर से विश्व प्रसिद्ध पितृ पक्ष मेले (Pitru Paksha Mela) का उद्घाटन होने वाला है. 29 सितंबर से देश-विदेश से लाखों की संख्या में हिंदू सनातन धर्मावलंबियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. इस वर्ष पितृ पक्ष मेले के दौरान 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. गया जी पहुंचकर तीर्थयात्री अपने पूर्वजों को मोक्ष दिलाने की कामना को लेकर पिंडदान, तर्पण एवं कर्मकांड को पूरा करते हैं. अगर आप पितृ पक्ष पर गया नहीं आ सकते हैं तो ई-पिंडदान (Gaya E-Pind Daan) का लाभ उठा सकते हैं.

बनाया गया है विशेष पैकेज

दरअसल, बिहार सरकार ने ऐसे श्रद्धालुओं के लिए ई-पिंडदान की व्यवस्था की है. अगर विदेश में भी रहते हैं और अपने पितरों का पिंडदान करना चाहते हैं तो ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. ई-पिंडदान के जरिए विष्णुपद मंदिर, अक्षय वट और फल्गु नदी के किनारे पिंडदान करने की व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के द्वारा एक पैकेज भी बनाया गया है जिसमें पिंडदान के लिए सामग्री, ब्राह्मण का दक्षिणा और अन्य खर्च को शामिल किया गया है.

गया डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि यह व्यवस्था वैसे लोगों के लिए खासकर है जो विदेशों में रहते हैं या फिर किसी अन्य कारणों से गया जी पिंडदान के लिए नहीं आ सकते हैं. इसकी जानकारी बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध है. पैकेज के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं.

कितना करना होगा खर्च?

विष्णुपद मंदिर, फल्गु नदी, अक्षयवट तीन स्थानों पर ई-पिंडदान के लिए प्रति श्रद्धालु 21,500 रुपये तय किए गए हैं. इसमें पूजन सामग्री, ब्राह्मण का दक्षिणा आदि सभी राशि जोड़ी गई है. ऑनलाइन पेमेंट बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के बैंक खाते में करनी होगी. श्रद्धालुओं को ई-पिंडदान संपन्न कराने के बाद पेन ड्राइव की होम डिलीवरी कराई जाएगी.

बता दें कि 28 सितंबर से 14 अक्टूबर तक मेला चलेगा. ऐसी मान्यता है कि इस पितृ पक्ष मेले की अवधि में अपने पूर्वजों का पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है.

यह भी पढ़ें- Pitru Paksha Mela 2023: गया में 28 सितंबर से बदल जाएगा ट्रैफिक रूट, 11 जगहों पर होगी पार्किंग, पढ़ें काम की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget