एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार में गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, अगले 72 घंटे में बारिश के आसार, किसानों को होगा फायदा

हवा के परिवर्तन से मौसम में ठंडापन होगा, जिससे खेत में लगे रबी फसल, सब्जियों और आम के मंजर को लाभ होगा. वहीं, अगर बारिश होती है, तो सब्जियों और फलों की खेती करने वाले किसानों को फायदा हो सकता है.

पटना: मार्च में ही भीषण गर्मी झेल रहे बिहार के लोगों को जल्द राहत मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो रविवार से हवा की रुख में परिवर्तन होगा, जिस वजह से लोगों को ठंडक मेहसूस होगी. साथ ही तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं. पूर्वा हवा चलने की वजह से आगामी 30 मार्च तक हल्की बारिश भी हो सकती है. मौसम विदों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से गुजर रहे ट्रफ लाइन के कारण बिहार के उत्तर-पूर्वी भाग सहित प्रदेश के कई जिलों में बादल छा सकते हैं.

हवा के परिवर्तन से मौसम में होगा ठंडापन 

मौसम विभाग के अनुसार आज से अगर पूर्वा हवा चलती है, तो तेज धूप और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. उसके साथ ही किसानों को भी फायदा होने वाला है. हवा के परिवर्तन से मौसम में ठंडापन होगा, जिससे खेत में लगे रबी फसल, सब्जियों और आम के मंजर को लाभ होगा. वहीं, अगर 30 मार्च को हल्की बारिश होती है, तो सब्जियों और फलों की खेती करने वाले किसानों को फायदा हो सकता है. हालांकि, अगर बारिश तेज हुई तो रबी फसल को नुकसान पहुंचने की भी संभावना है. 

Petrol-Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, एमपी, छत्तीसगढ़, पंजाब और राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी, जानें- आज के रेट

बांका रहा सबसे गर्म जिला

मालूम हो कि अभी राज्य में पछुआ हवा चल रही है. मौसम विभाग के अनुसार 1.5 किलोमीटर ऊपर से हवा का बहाव है, जिस कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. बिहार में शनिवार को बांका में 40 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा. जबकि पटना में 38.4 डिग्री तापमान अधिकतम और 21.4 डिग्री सेल्सियस तापमान न्यूनतम रहा. मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में 18 मार्च से सामान्य से 3 से 4 डिग्री तापमान अधिक चल रहा है, जिस कारण तेज धूप से लोगों को परेशानी हो रही है. 

यह भी पढ़ें -

Gaya News: जीडी गोएनका पब्लिक स्कूल के छात्र की विसरा रिपोर्ट में आई सल्फास खाने की बात, 16 फरवरी को हुई थी मौत

Bihar News: विधानसभा स्पीकर दिल्ली रवाना, आलाकमान से मिलकर नीतीश से हुई बहस को लेकर रखेंगे बात! पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget