एक्सप्लोरर

सिवानः डबल मर्डर के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, मुख्य सड़क को जाम कर की गई आगजनी

Bihar Crime: सड़क जाम कर आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को 50-50 लाख रुपया मुआवजा, आश्रितों को सरकारी नौकरी और अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की.

सिवानः महाराजगंज में डबल मर्डर के बाद शुक्रवार को लोगों ने जमकर बवाल किया. परिजन और आक्रोशित लोगों ने महाराजगंज-मांझी-बरौली मुख्य पथ को जाम कर दिया और रुकुंदीपुर शनिचरा स्थान के पास आगजनी की. इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई. लोगों ने मृतक के परिजनों को 50-50 लाख रुपया मुआवजा, आश्रितों को सरकारी नौकरी और अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की.

गुरुवार की दोपहर अज्ञात अपराधियों ने महाराजगंज शहर में अंधाधुंध फायरिंग कर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. इस घटना में अन्य दो लोग भी अपराधियों की गोली से बुरी तरह जख्मी हो गए थे. एक व्यक्ति का इलाज सिवान के सदर अस्पताल में और दूसरे का पटना के पीएमसीएच में हो रहा है.

महाराजगंज में गोलीबारी का यह पहला मामला नहीं है. इससे पूर्व भी कई बार गोलीबारी और लूट जैसे वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है. मृतकों की पहचान महराजगंज थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव निवासी सुदामा यादव और रुकुंदीपुर गांव निवासी अरमान अंसारी के रूप में की गई थी.

बदमाशों ने भागने के क्रम में की थी अंधाधुंध फायरिंग

अरमान अंसारी के दोस्त अशरफ अंसारी ने बताया था कि वह अपने दोस्त के साथ बाजार में गया था. इसी दौरान बाइक सवार अपराधी आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. आक्रोशित लोग अपराधियों को खड़देने लगे जिससे अपराधी दहशत फैलाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग करने लगे और भागने लगे. फायरिंग की वजह से दो और लोगों को गोली लग गई जिससे वे घायल हो गए.

यह भी पढ़ें- 

Dhanbad Judge Murder: धनबाद पहुंची CBI की टीम, कई पुलिस अधिकारी और अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ

Bihar Crime: भोजपुर में रिटायर्ड फौजी ने की महिला की गोली मारकर हत्या, घटना के कारणों का खुलासा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में EVM खुला, प्रशांत किशोर आगे, नीरज सिन्हा पिछड़े, 3 नंबर पर RJD
LIVE: बांकीपुर में EVM खुला, प्रशांत किशोर आगे, नीरज सिन्हा पिछड़े, 3 नंबर पर RJD
बांकीपुर उपचुनाव पर रिजल्ट से पहले BJP ने किया बड़ा दावा, जनसुराज बोली- कुछ घंटों में...
बांकीपुर उपचुनाव पर रिजल्ट से पहले BJP ने किया बड़ा दावा, जनसुराज बोली- कुछ घंटों में...
तेज प्रताप की EO विमल कुमार की हत्या पर बड़ा बयान, 'बिहार में अब…'
तेज प्रताप की EO विमल कुमार की हत्या पर बड़ा बयान, 'बिहार में अब…'
बिहार: प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के इंजन में लगी आग, अंदर सो रहे थे पैसेंजर
बिहार: प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के इंजन में लगी आग, अंदर सो रहे थे पैसेंजर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget