एक्सप्लोरर

'ये पाकिस्तान से विधायक बने हैं', BJP सांसद रमा देवी ने पवन जायसवाल को लेकर दिया बयान, जानिए मामला

Bihar Politics: रमा देवी के इस बयान के सामने आने के बाद ही तरह-तरह की चर्चा होने लगी है. कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के प्रचार प्रसार के दौरान रमा देवी ने यह बयान दिया है.

मोतिहारी: बिहार के शिवहर से बीजेपी (BJP) सांसद रमा देवी (Rama Devi) ने विधायक पवन जायसवाल (MLA Pawan Jaiswal) को लेकर एक बयान दिया जिसके बाद राजनीति गर्म हो गई. रमा देवी ने पवन जायसवाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये पाकिस्तान से जीतकर आए हैं... ढाका पाकिस्तान में ही न है. उनके इस बयान के सामने आने के बाद ही तरह-तरह की चर्चा होने लगी है. जानिए आखिर बीजेपी सांसद रमा देवी के इस बयान का क्या मतलब है.

रमा देवी ने क्यों दिया ये बयान?

कहा जा रहा है कि यह पूरा वाकया कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के प्रचार प्रसार के दौरान का है. इस मौके पर बीजेपी सांसद रमा देवी भी थीं. उन्होंने ढाका से बीजेपी के विधायक पवन जायसवाल का परिचय कराने के दौरान लोगों से हंसते हुए यह कह दिया कि ये पाकिस्तान से जीतकर आए हैं... ढाका पाकिस्तान में ही न है. विधायक पवन जायसवाल ने हामी भर दी. मजाकिए अंदाज में यह बातचीत हुई थी.

इस मौके पर पवन जायसवाल के साथ चिरैया विधायक लालबाबू गुप्ता भी मौजूद थे. लाल बाबू गुप्ता से जब इस पूरे मामले में जानकारी ली गई तो उन्होंने फोन पर कहा कि ढाका एक पाकिस्तान में और दूसरा हिंदुस्तान में भी है. यहीं से पवन जायसवाल विधायक हैं. ढाका विधानसभा शिवहर संसदीय क्षेत्र में पड़ता है. बता दें कि पवन जायसवाल ढाका से दूसरी बार विधायक बने हैं. पहली बार निर्दलीय तो दूसरी बार बीजेपी कोटे से उन्हें जीत मिली है.

अब क्यों सामने आया ये मामला?

सांसद रमा देवी का यह बयान कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है. अब इस बयान को लेकर जन अधिकार पार्टी के नेता और ढाका विधानसभा से विधायक प्रत्याशी रहे अभिजीत सिंह ने शिवहर सांसद से मांफी मांगने की मांग की है. कहा ढाका को पाकिस्तान कहना और पवन जायसवाल को पाकिस्तान का विधायक कहना काफी शर्मनाक है. लाखों जनता को गाली देने जैसा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी हिन्दुत्व की बात करती है तो क्या ढाका में लाखों हिन्दू को पाकिस्तान का हिन्दू कहा जाएगा?

यह भी पढ़ें- Patna News: इंजीनियर के घर से एक करोड़ कैश मिला, नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन, और भी बहुत कुछ बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget